Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत द्वारा चंडीगढ़ प्रैस क्लब में नर्सरी और ग्रीन हाऊस का उद्घाटन

वातावरण की संभाल के लिए आम लोग निस्वार्थ भावना के साथ आगे आएं- साधु सिंह धर्मसोत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Aug 2017

पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री स. साधु सिंह धरमसोत ने आम लोगों को वातावरण की संभाल के लिए वृक्ष लगाने और नागरिकों को सेहतमंद जीवन प्रदान करने के लिए आगे आने का आहवान किया। उन्होने लोगों से अपील करते कहा कि वह वातावरण की संभाल के लिए निस्वार्थ की भावना के साथ आगे आए और सरकार के वातावरण की संभाल करने के प्रयत्नों का सहयोग करे जिससे वातावरण को हरा -भरा और शुद्ध बनाया जा सके।स. धर्मसोत ने यह अपील आज यहाँ चण्डीगढ़ प्रैस क्लब में नर्सरी और ग्रीन हाऊस का नींव पत्थर रखने के समय की। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में वन का निचला क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए सख्त मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम तभी ही सफल हो सकती है यदि  आम लोग आगे आ कर पौधे लगाए और संभालने पर सरकार का सहयोग करें।वन मंत्री ने कहा कि विभाग की नर्सरियों में सीजन अनुसार विभिन्न तरह के पौधे तैयार करवाए जाते हैं जिससे लोगों के सेहतमंद जीवन, आसपास की शुद्धता और वातावरण को संतुलन रखने के लिए वृक्षों के नीचे का क्षेत्रफल बढ़ाया जा सके। 

उन्होंने क्लब की नर्सरी के लिए जंगलात विभाग की तरफ से माँग अनुसार निशुल्क पौधे मुहैया करवाने का एलान भी किया।स. धर्मसोत ने हर मानव लगाये एक वृक्ष,के संकल्प पर जोर देते कहा कि आज के समय वृक्षों की तदाद बढ़ाने के लिए वन महोत्सव मनाने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने चण्डीगढ़ प्रैस क्लब की वन महोत्सव मुहिम का एक पौधा लगा कर मुहिम का उद्घाटन भी किया। जंगलात मंत्री ने क्लब को किचन, पार्क और पौधों की अवशेषों से खाद तैयार करने वाली राय मशीन खरीदने के लिए 2.50 लाख रुपए देने का एलान करते कहा कि यह अवशेष से तैयार खाद पौधों क ी वृद्धि के लिए अत्यंत सहायक होती है।इस मौके पर चण्डीगढ़ प्रैस क्लब के चेयरमैन श्री ए.एस. पराशर, क्लब के प्रधान श्री जसवंत राणा, सचिव श्री बरेंदर सिंह रावत के इलावा समूह कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sadhu Singh Dharamsot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD