Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

गुरदासपुर लोकसभा चुनाव: सांपला द्वारा गुरदासपुर के 9 विधानसभाओं के चुनाव इंचार्ज नियुक्त

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jul 2017

गुरदासपुर लोकसभा चुनावों की तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ, अनुभवी नेताओं जिनमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  व पूर्व मंत्री प्रमुख हैं, को गुरदासपुर लोकसभा के अधीन आते 9 विधानसभाओं में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेवारियां सौंपी।चंडीगढ़ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें गुरदासपुर चुनावों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए, वहीं सांपला ने गुरदासपुर लोकसभा के अंतर्गत आते 9 विधानसभाओं के लिए प्रदेश पदाधिकारियों में से एक-एक व्यक्ति को इंचार्ज नियुक्त किया। इसके साथ ही कोर ग्रुप मैंबरों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को भी एक-एक विधानसभा का कार्यभार सौंपा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने बताया कि प्रदेशध्यक्ष सांपला ने सुजानपुर विधानसभा के लिए कोर ग्रुप सदस्यों में से प्रो. राजिन्द्र भंडारी व प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौड़ को चुनाव इंचार्ज नियुक्त किया है। इसी तरह भोआ विधानसभा के लिए प्रो. बृज लाल रिणवा के साथ कुमारी उमेश शाकर व नरेन्द्र परमार, पठानकोट विधानसभा में मनोरंजन कालिया व अनिल सरीन, गुरदासपुर विधानसभा में मदन मोहन मित्तल व अनिल सच्चर, दीनानगर विधानसभा में कमल शर्मा व राजकुमार पाठी, कादियां विधानसभा में डा. बलदेव चावला व विजय पुरी, बटाला विधानसभा में अविनाश राय खन्ना व गुरदेव शर्मा, फतेहगढ़ चूडिय़ां में तरूण चुघ व अरूणेश शाकर तथा डेरा बाबा नानक विधानसभा में अनिल जोशी व इकबाल सिंह लालपुरा को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।सांपला ने सभी चुनाव इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से अपने अपने क्षेत्रों में जाकर काम करने के लिए कहा है तथा आगामी शनिवार व रविवार को सामूहिक बैठक बुलाकर कार्यप्रगति का जायजा लिया जाएगा। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD