अन्र्तराष्ट्रीय जाने माने पंजाबी फोक सिंगर मलकीत सिंह ने आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, चण्डीगढ, नोर्थ कंट्री मॉल और एसिस प्रोडक्शन द्वारा नोर्थ कंट्री मॉल, खरड में आयोजित लाईव कंसर्ट में लाईव प्रफोरम किया। ट्राईसिटी और दूर दराज के क्षेत्रों के हजारों लोगों ने इस फंक्शन में भाग लिया। इस शो का प्रबंध एसएसएस प्रोडक्शन ने किया। मलकीत सिंह ने अपने लोकप्रिय गीतों के साथ सनसनी फैलाई जिसमें ''गुड नालो इश्क मीठा, ''तुतक तुतक तुतिया, ''जिंद माही, ''चल हुन आदि शामिल है जिसने दर्शकों को झुमने के लिए मजबूर कर दिया। मलकीत सिंह ने अपने नये गीत साडे वाला टाइम को भी रीलीज़ किया। मलकीत सिंह ने कहा कि यदि युवा और उत्साही दर्शकों का साथ हो तो हम पंजाबी फोक संगीत को दुनिया भर में ले जाया जा सकता है। शो के बाद मलकीत सिंह को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आर्यन्स टीम द्वारा सम्मानित किया गया।