Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती के अवसर पर 2550वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन किया परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग की है प्राथमिकता - अनुराग अग्रवाल मोबाईल ऐप पर मतदाता घर बैठे पा सकते हैं चुनाव संबंधित नवीनतम जानकारी टोल पलाजे बंद करवाने के नाम पर लोगों को बलैकमेल न करें डा. बलबीर सिंह: एन के शर्मा मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और मौसम से खराब हुयी फसल का जायज़ा लिया उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लिए 150 से अधिक लोगों की जांच की गई चाय के कप के साथ गुरजीत सिंह औजला की विक्ट्री का साइन बना लोगों ने जताया प्यार फार्मेसी कॉलेज बेला में योग शिविर का आयोजन किया गया

 

भाजपा की चुनौती : सुखपाल सिंह खैहरा तथ्य दें या माफी मांगे

मामला- खैहरा द्वारा लुधियाना में पादरी की हत्या के आरोप भाजपा व आरएसएस पर लगाने का, आर.एस.एस. व भाजपा का इतिहास पंजाब में शहादतों का : हरजीत सिंह ग्रेवाल व विनीत जोशी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jul 2017

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता व आम आदमी पार्टी के भुल्तथ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने लुधियाना में पास्टर सुल्तान मसीह की हत्या के पीछे आर.एस.एस., विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा का हाथ हो सकने के जो आरोप लगाए हैं, वह तथ्य विहीन और बेबुनियादी आरोप है तथा जिसकी हम सख्त शब्दों में निंदा करते हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व प्रदेश सचिव विनीत जोशी का जो कि आज चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता कर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच राष्ट्रवादी है, पर आम आदमी पार्टी की सोच अलगाववादी है। नवनिर्वाचित विपक्ष के नेता सुखपाल खैहरा द्वारा मास्टर मसीह की हत्या का आरोप आर.एस.एस., वी.एच.पी. व भाजपा पर लगाकर स्वयं अपना मजाक उड़वाया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सभी धर्मों का सम्मान करने वाला एक राष्ट्रीय संगठन है जिसके नेताओं ने देश के लिए कई शहादतें दी हैं। ताजा उदाहरण आर.एस.एस. पंजाब प्रांत के सह-प्रांत संघचालक श्री जगदीश गगनेजा पिछले साल शहीद होना है। हैरानी की बात है कि चाहे जगदीश गगनेजा की हत्या हो, चाहे माता चंद कौर की, चाहे अमित शर्मा की, चाहे दुर्गा गुप्ता, चाहे सतपाल व रमेश की तथा अंत में 15 जुलाई को पादरी सुल्तान मसीह की, इन सभी में एक तरीके से ही कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

इस पृष्ठ भूमि में खैहरा द्वारा इस तरह के आरोप लगाना दिमागी दीवालियापन का निशाना है। ग्रेवाल व जोशी ने खैहरा को चुनौती देते हुए कहा कि या तो पास्टर मसीह की हत्या में आर.एस.एस., वीएचपी व भाजपा का हाथ होने के तथ्य पुलिस को दें या फिर माफी मांगे। ग्रेवाल व जोशी ने खैहरा को याद करवाया कि आर.एस.एस. व भाजपा का इतिहास शहादतों का रहा है और अगर हम सिर्फ पंजाब की बात करें, तो लुधियाना के पास मोगा में 25 जून 1989 को उग्रवादियों द्वारा आर.एस.एस. की शाखा पर किए गए हमले में 27 स्वयंसेवक शहीद हो गए थे। इसी तरह भाजपा पंजाब के सैंकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहादत दी है, जिसमें पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू हित्ताभिलाषी, पटियाला से शंभू प्रसाद, अमृतसर से हरबंस लाल खन्ना, कादियां से रामप्रकाश प्रभाकर, जैतों से गुरबचन सिंह पतंगा व डा. धर्मवीर सिंह भाटिया, लुधियाना के खुशीराम शर्मा, प्रकाश चंद दुआ व तरसेम सिंह बहार प्रमुख हैं व इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्व. डा. बलदेव प्रकाश व वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य डा. बलदेव चावला पर कई आतंकी हमले हुए। 

 

Tags: Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD