Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ब्राह्मण महापंचायत ने किया दिल्ली में सम्मानित

ब्राह्मण महापंचायत के प्र्मुख वीरेश शांडिल्य ने भगवान परशुराम की प्रतिमा व माँ की चुन्नी देकर किया सम्मानित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 22 Jul 2017

आवाज़-ए-हिंदुस्तान व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नई दिल्ली अकबर रोड पर भगवान परशुराम की प्रतिमा देकर व माँ की चुन्नी देकर सम्मानित किया व उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई दी l इस मौके पर हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर,पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह साधापुर,दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,पंजाब के प्रभारी जसमीत जस्सी,ब्राह्मण महापंचायत के हरियाणा के प्रभारी राममैहर शर्मा,महासचिव रविकांत शर्मा,पानीपत के जिलाध्यक्ष मदन भारद्वाज,विकास ग्रोवर,केसर सिंह आदि मौजूद थे l शांडिल्य ने कहा की रामनाथ कोविंद नरेंद्र मोदी के साथ उनकी नीतियों का समर्थन करते हुए व राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए व जम्मू-कश्मीर को लेकर अहम फैंसले लेने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नरेंद्र मोदी के साथ भगवान कृष्णा की भूमिका निभाएंगे l जिस तरह भगवान कृष्णा ने कौरवों का अंत किया ऐसे ही मोदी आतंकवादी रुपी दानवों को खत्म करने के लिए मुहीम छेड़े हुए है ऐसे में रामनाथ कोविंद व मोदी मिलकर देश के कौरव रुपी आतंकियों का नाश करेंगे l आवाज़-ए-हिंदुस्तान,ब्राह्मण महापंचायत व श्री हिन्दू तख़्त इस मुहिम में उनके साथ है l शांडिल्य ने बताया की रामनाथ कोविंद को जल्द ही राष्ट्रपति भवन में सम्मान दिया जाएगा l उन्होंने कहा की रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति बनने के बाद मिलकर उन्हें ह्रदय से ख़ुशी हुई और ऐसा महसूस हुआ की अब देश में रामराज आएगा l राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरेश शांडिल्य व ब्राह्मण महापंचायत के सदस्यों को उन्हें सम्मानित करने पर ब्राह्मण समाज का आभार व्यक्त किया l यह जानकारी संगठन राष्ट्रीय प्रवक्ता राममेहर शर्मा ने कार्यालय से जारी प्रेस ब्यान में दी गई l 

 

Tags: Viresh Shandilya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD