Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत का वैज्ञानिकों से प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 18 Jul 2017

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देकर कृषि आर्थिकी में क्रांतिकारी बदलाव लाएं। इस पद्धति को अपनाने से उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय में वृद्धि होगी और भूमि की उर्वरता शक्ति भी बनी रहेगी।राज्यपाल आज केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में ‘‘आलू अनुसंधान में फसल सुधार, उत्पादन एवं फसलोत्तर तकनीकी क्षेत्र के नए आयाम’’ विषय पर आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पाठशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि आलू उत्पादन के क्षेत्र में संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और संस्थान के वैज्ञानिकों ने इसकी विभिन्न किस्में विकसित कर क्रांतिकारी बदलाव लाया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आलू की फसल स्वास्थ्य का आधार बनीं हैं और किसानों की आय का प्रमुख स्रोत भी है। लेकिन, किसानों की आय दोगुनी करने की प्रमुख जिम्मेदारी आज वैज्ञानिकों की है, जिस पर देश भर में कार्य चल रहा है। वैज्ञानिकों के समक्ष यह एक बड़ी चुनौती है कि उत्पादन भी बढ़े, किसानों की आय में वृद्धि हो और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहे। यह यूरिया, डीएपी और कीटनाशकों से संभव नहीं है। उन्होंने शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को एकमात्र विकल्प बताया और वैज्ञानिकों के समक्ष इसकी सफलता के अनेक उद्हारण प्रस्तुत किए।   

राज्यपाल ने वैज्ञानिक तथ्यों के साथ शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को अपनाने के फायदे गिनाये। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि का आधार भारतीय नस्ल की गाय है। जुनागढ़ विश्वविद्यालय के शोध का उद्हारण देते हुए उन्होंने कहा कि अब गाय के गौमूत्र से सोना निकालने पर शोध चल रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गाय के एक ग्राम गोबर में करीब 300 से 500 करोड़ जीवाणु पाये जाते हैं, जो भूमि की उपजाऊ शक्ति को कई गुणा बढ़ाते हैं। उन्होंने प्राकृतिक कृषि विधि को अपनाने पर बल दिया।आचार्य देवव्रत ने कहा कि हरित क्रांति से देश के कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया और हम आत्मनिर्भर हुए। यह गौरव की बात है, लेकिन हरित क्रांति का यह क्रम निरंतर जारी रहने से नुकसान भी हुआ है। हरित क्रांति के नाम पर अत्यधिक मात्रा में यूरिया, डीएपी और कीटनाशक दवाइयों का उपयोग होने से जमीन बंजर हो गई और उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से नुकसानदायक। इस क्रम को रोका जाना चाहिए।उन्होंने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे आलू की ऐसी किस्में तैयार करें, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक हों और उनका उत्पादन जमीन, पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो। हम अपनी पारम्परिक कृषि को अपनाएंगे तो उत्पादन भी बढ़ेगा और आमदनी भी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्थान का ट्रेनिंग मैनुअल व वार्षिक राजभाषा पत्रिका-आलू मंजरी को जारी किया।इससे पूर्व, संस्थान के निदेशक श्री एस.के चक्रवर्ती ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने उपयुक्त किस्में एवं तकनीकी को विकसित किया है, जिसने शीतोष्ण कटिबंधी आलू फसल को लगभग उपोष्ण कटिबंधी फसल में परिवर्तित कर इसका विस्तार करते हुए ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाया है। आलू का उत्पादन वर्ष 1949-50 में 1.54 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2014-15 तक 48.01 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। परिणामस्वरूप, भारत आलू उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में चीन के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है।पाठ्यक्रम निदेशक श्री एन.के पाण्डेय ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पाठ्यक्रम समन्वयक श्री ब्रजेश सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।देश भर से आए विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए कृषि वैज्ञानिक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD