Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत का संस्कृत को व्यवहारिक रूप देने पर बल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Jul 2017

राज्यपाल आचार्य देवव्रत कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीनतम व वैज्ञानिक भाषा है जिसे सभी भाषाओं की जननी होने का गौरव प्राप्त है। यह भाषा व्यक्ति विशेष के चहुमुखी विकास करने में समर्थ है।  राज्यपाल आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में हिमाचल संस्कृत अकादमी तथा संस्कृत भारत प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत छात्र सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि सृष्टि के आदि में मानव के कल्याण के लिए वेदों का ज्ञान भी हमें संस्कृत भाषा में मिला है। उन्होंने दुःख जताया कि संस्कृत को सबसे अधिक नुकसान तब हुआ जब उसे वर्ण व्यवस्था से जोड़ दिया गया और आज संस्कृत पढ़ने वालों की उपेक्षा होती है, जो चिंता का विषय है।  

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत एक सम्पूर्ण भाषा है, जिसे पढ़कर जीवन का कल्याण संभव है, क्योंकि यह जीवन दर्शन है और मन की शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि अच्छे समाज के निर्माण के लिए हर व्यक्ति को इस भाषा का ज्ञान होना चाहिए। संस्कृत विश्व शांति का सर्वोच्च माध्यम बन सकती है, क्योंकि यह देवत्व प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि वेदों की सही अर्थों में व्याख्या महऋषि दयानंद ने की। उन्होंने लोगों से संस्कृत पर आधारित वेदों के प्रति गरिमा का भाव रखने की अपील की।आचार्य देवव्रत ने संस्कृत के विद्यार्थियों से समाज का नेतृत्व करने और उसे दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत को व्यवहार में लाएं, क्योंकि इसे व्यवहारिक रूप देकर ही समाज की दशा और दिशा को बदला जा सकता है। उन्होंने हिमाचल संस्कृत अकादमी तथा संस्कृत भारत प्रतिष्ठान द्वारा इसके प्रचार व प्रसार में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने संस्कृत भारत प्रतिष्ठान की वैवसाईट का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने डॉ. भक्तवत्सल शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘वैदिकतत्त्वविमर्शः’ तथा कुमारी शिल्पा द्वारा लिखित ‘लम्हा-लम्हा जिन्दगी’ पुस्तक का विमोचन भी किया।इससे पूर्व, हिमाचल संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. मस्तराम शर्मा तथा संस्कृत भारत प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि प्रो. भक्तवत्सल शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने संस्कृत विद्वानों को सम्मानित भी किया।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति प्रो. राजेन्द्र सिंह चौहान, संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, कांगड़ा के प्राचार्य प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD