Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तांबुल में आयोजित 22 वें विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस के मंत्री-स्तरीय सत्र और पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की

कच्चे तेल की ‘जबावदेह कीमत’ की आवश्यकता पर जोर दिया; उत्पादकों को उपभोक्ताओं और मांग-केन्द्रों के दृष्टिकोण से अवगत होने की आवश्यकता पर बल दिया

तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित 22 वें विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस के दौरान केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान तुर्की के ऊर्जा मंत्री श्री बेरट अल्बेरक से भेंट करते हुए।
तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित 22 वें विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस के दौरान केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान तुर्की के ऊर्जा मंत्री श्री बेरट अल्बेरक से भेंट करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तुर्की , 12 Jul 2017

धर्मेन्द्र प्रधान ने तुर्की के ऊर्जा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की; नवीकरणीय ऊर्जा सहित द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई मंत्री महोदय ने भारत में तेल व गैस क्षेत्र में निविदाओं के आमंत्रण को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोकार्बन उत्खनन और लाइसेंस नीति (एचईएलपी) पर आधारित एक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  एचईएलपी की अगले दौर की निविदाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने एक आधुनिक, प्रगतिशील, निवेशक अनुकूल और विश्व स्तरीय नीति बनाई है विश्व विकास के अगले दौर के लिए भारत के साथ साझीदार बनने के लिए मंत्री महोदय ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को प्रोत्साहित किया । केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ‘भारतीय तेल और गैस प्रक्षेत्र में वर्तमान आर्थिक रणनीतियां’ विषय पर मंत्री स्तरीय सत्र की अध्यक्षता की। उन्होनें तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित 22 वें विश्व पेट्रोलियम कांग्रेस में ‘तेल, गैस व उत्पाद की आपूर्ति तथा मांग की चुनौतियां’ विषय पर आधारित पूर्ण सत्र की भी अध्यक्षता की।सत्र को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि भारत जैसे एशियाई देश तेजी से विकसित हो रहे है। बढ़ते मध्यम वर्ग के कारण बिजली तथा रसोई व यातायात ईंधन की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जब आय बढती है तो दैनिक जीवन के सामानों की मांग में भी बढ़ोत्तरी होती है। इससे पेट्रोकेमिकल के लिए कच्चे माल की मांग में भी वृद्धि हो रही है। उन्होनें भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि 2035 तक देश में ऊर्जा खपत की मांग दोगुनी हो जाएगी। भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां अगले एक दशक से ज्यादा समय तक मांग में वृद्धि बनी रहेगी।

मंत्री महोदय ने भारत जैसे देशों में कच्चे तेल के लिए एक ‘जबावदेह कीमत’ की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा की यह सामान्य लोगों को ऊर्जा उपलब्ध कराने में सहायता प्रदान करेगा। उन्होनें इस बात को रेखांकित करते हुए कहा कि आज बाजार में आपूर्ति-आधिक्य है, ऐसी स्थिति में उत्पादकों को उपभोक्ताओं और मांग-केन्द्रों के दृष्टिकोण को भी समझना चाहिए। उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति की सुरक्षा आवश्यक है और इसी प्रकार उत्पादकों के लिए भी मांग की सुरक्षा आवश्यक है।श्री प्रधान ने तुर्की के ऊर्जा मंत्री श्री बेरट अल्बेरक से द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों मंत्रियों के बीच नवीकरणीय ऊर्जा सहित द्वपक्षीय ऊर्जा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों मंत्री महोदय इस बात पर सहमत थे कि ई और पी तथा निम्न प्रवाह प्रक्षेत्र में साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होनें अन्य देशों में भी साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

 

Tags: Dharmendra Pradhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD