Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

रायबरेली जनसंहार के विरोध में प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Jul 2017

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुए पांच ब्राह्मणों की हत्या के खिलाफ रविवार को बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज के लोगों ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। हाल ही में हुए रायबरेली जनसंहार से आक्रोशित ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने रविवार सुबह हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारी इस दौरान सड़कों पर लेट गए और विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जीपीओ के सामने रोक लिया। इसको लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिस पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में ब्राह्मण समाज ने गांधी प्रतिमा प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध जताया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 

प्रदर्शनकारी प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत थे और उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिनों में कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा। ब्राह्मण महासभा ने मांग की कि पांचों पीड़ित परिवार के दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दी जाए और आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही इस जनसंहार की सीबीआई जांच की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योगी सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं हैं, रोज ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं। महासभा के सदस्यों ने सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करते हुए उनका इस्तीफा लिए जाने की मांग की।  

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD