Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

बिहार : लालू प्रसाद से मिले कांग्रेस के कई नेता, दिया समर्थन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 08 Jul 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार पर सीबीआई के छापे पड़ने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके जनता दल (युनाइटेड) ने भले ही चुप्पी साध रखी हो, लेकिन शनिवार को राज्य कांग्रेस इकाई उनके समर्थन में आगे आया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को भयभीत करने की साजिश रच रही है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से लड़ाई में वे उनके साथ हैं।बिहार के तीन शीर्ष कांग्रेस के नेताओं ने यहां पूर्व रेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक दिन पहले ही उनके यहां छापा मारा था।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंत्री अवधेश सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह ने राजद नेता के साथ बंद कमरे में बैठक की और घोषणा की कि कांग्रेस उनके साथ है।

नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधनसरकार में शिक्षा मंत्री चौधरी ने कहा, "कांग्रेस लालू प्रसाद और राजद के साथ है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को भयभीत करने की साजिश रच रही है।"उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी गुजरात में दंगे करवाकर, हजारों बेगुनाह लोगों की हत्या के बाद प्रधानमंत्री बन गए हैं। हम उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं? हम भाजपा से लड़ाई के लिए तैयार हैं।"चौधरी ने कहा, "अमित शाह (भाजपा प्रमुख) कौन हैं? वह हत्याओं के मामले में जेल जा चुके हैं, उन्हें हाईकोर्ट ने एक बार गुजरात से बाहर करवा दिया था, लेकिन अब शक्तिशाली हो गए हैं और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

हम उनके कारनामों का जनता के सामने पर्दाफाश करेंगे।"वहीं, सदानंद ने कहा, "हम लालू के साथ हैं। हम भाजपा की साजिश को समझते हैं।दिलचस्प बात यह है कि जद (यू) अध्यक्ष नीतीश यहां से 100 किलोमीटर दूर नालंदा जिले के राजगीर में गुरुवार से ही शिविर कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास और अन्य स्थानों पर सीबीआई के छापे पड़ने पर अभी तक अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है।इसी तरह, जदयू के प्रवक्ता भी इस समय मीडिया से दूरी रख रहे हैं और छापेमारी पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।जेद (यू) नेताओं के मुताबिक, नीतीश कुमार राजगीर के विभिन्न पर्यटन स्थलों की यात्रा में व्यस्त हैं।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD