Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मंदसौर में किसान नेताओं सहित 450 गिरफ्तार, रिहा, यात्रा जारी रहेगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंदसौर (मध्यप्रदेश) , 06 Jul 2017

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में हाल ही में हुई पुलिस की कार्रवाई में छह किसानों की मौत के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की अगुवाई में गुरुवार को यहां से शुरू हुई 'किसान मुक्ति यात्रा' को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया और प्रमुख नेताओं सहित लगभग 450 लोगों को गिरफ्तारी किया, बाद में छोड़ दिया। किसानों ने अपनी यात्रा जारी रखने का ऐलान किया है। यह यात्रा दिल्ली तक जानी है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव बादल सरोज ने आईएएनएस को बताया कि यह यात्रा बूढ़ा गांव से शुरू हुई थी, जिसमें भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक वी.एम. सिंह, हन्नान मौल्ला, सुभाषिणी अली के अलावा स्वराज इंडिया प्रमुख योगेंद्र यादव, नर्मदा आंदोलन की मेधा पाटकर, स्वाभिमानी श्वेतकारी संगठन के प्रतिनिधि सांसद राजू शेट्टी सहित कई नेताओं को पुलिस ने गुड़ढेली गांव में रोका और उसके बाद गिरफ्तारी शुरू कर दी। ये लोग पिपलियामंडी को जा रहे थे, जहां 6 जून को पुलिस की गोलीबारी में पांच और लाठीचार्ज में एक किसान की मौत हुई थी। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं को दलोदा स्थित कृषि उपज मंडी में रखा है, जहां सभा की गई। निर्णय लिया गया कि यात्रा जारी रहेगी। मेधा पाटकर और योगेंद्र यादव ने पुलिस और प्रशासन की मनमानी पर सवाल उठाए और कहा कि वे शांतिपूर्वक घटनास्थल पर पहुंचकर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि देना चाहते थे, मगर पुलिस ने बीच में ही रोक दिया। पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने आईएएनएस को बताया कि किसान यात्रा निकाल रहे 450 लोगों को गिरफ्तार किया गया, क्योंकि शांति भंग होने की आशंका थी। उन्हें बाद में दलोदा मंडी ले जाकर छोड़ दिया गया।देशभर के किसानों का कर्ज माफ करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर उपज का मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर देश के 100 से ज्यादा किसान संगठनों के प्रतिनिधि गुरुवार को मंदसौर पहुंचे और उन्होंने किसान मुक्ति यात्रा की शुरू की। यह यात्रा महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए 18 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगी, जहां मंदसौर में पुलिस कार्रवाई में शहीद हुए छह किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यात्रा में शहीद किसानों के गांव की मिट्टी साथ ले जाई जा रही है। 

इस यात्रा में किसान नेताओं से लेकर आम किसान और महिलाएं शामिल हैं। इन सभी के कंधे पर प्रतीकात्मक हल है, जिसमें एक ओर मिट्टी का कमंडल लटका हुआ है। वहीं इस यात्रा में किसानों के हाथ में हरे रंग का झंडा भी है। यात्रा में शामिल लोग उन छह किसानों की तस्वीरें भी साथ ले जा रहे हैं, जो मंदसौर में पुलिस कार्रवाई के दौरान मारे गए थे। किसान मुक्ति यात्रा के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने जब किसान नेताओं को आगे बढ़ने से रोका, तो वे धरना पर बैठ गए और अपनी बात रखी। वे जब सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी का दौर शुरू कर दिया और कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया। राज्य के किसानों ने एक से 10 जून तक आंदोलन किया था। कर्जमाफी और फसल का उचित दाम उनकी मुख्य मांगें थीं। आंदोलन के दौरान छह जून को पुलिस की गोलीबारी में पांच किसान और उसके बाद लाठीचार्ज में पिटाई से एक किसान की मौत हुई थी। राज्य में बीते 24 दिनों में कर्ज से परेशान 42 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD