Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बिहार की खराब शिक्षा व्यवस्था के लिए लालू, नीतीश जिम्मेदार : उपेंद्र कुशवाहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 05 Jul 2017

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यहां बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने यहां की शिक्षा व्यवस्था की नींव खोद डाली। कुशवाहा ने कहा, "लालू प्रसाद ने बिहार की उच्च शिक्षा को बर्बाद कर दिया और नीतीश कुमार ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को ही ध्वस्त कर दिया। आज बिहार में मैट्रिक (10वीं) और 12वीं के परीक्षाफल प्रकाशन के बाद घोटाले सामने आ रहे हैं।" ससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रालोसपा द्वारा पटना में आयोजित मिलन समारोह में पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

केंद्रीय मंत्री ने रालोसपा को संघर्ष की पार्टी बताते हुए कहा कि हमारा मकसद सिर्फ सत्ता में पहुंचना नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि जनता के सवाल का हल निकालने के लिए साधन मानते हैं और उसका उपयोग भी साधन के रूप में करते हैं।बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के 15 साल के शासन के दौरान राज्य की हालत कैसी थी, ये किसी से छिपा नहीं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था से सब परेशान थे। इससे निकलने के लिए बिहार की जनता ने दूसरे व्यक्ति यानी नीतीश कुमार पर भरोसा जताया। मगर, आज इन्होंने पहले की सरकार से भी बदतर हालत में राज्य को ला खड़ा किया है।

 

Tags: Upendra Kushwaha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD