Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

बिहार में मुसलमान शख्स ने 2 बेटों संग हिंदू धर्म अपनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगूसराय (बिहार) , 05 Jul 2017

बिहार के बेगूसराय जिले के पोखरिया क्षेत्र के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने पूरे रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है। बेगूसराय के पोखरिया के 39 वार्ड के निवासी मोहम्मद अनवर ने अपने दो बेटों के साथ स्वेच्छा से मंगलवार को हिंदू धर्म अपनाया। पेशे से वकील अनवर ने अपने दोनों बेटों मोहम्म्ीद अमीर सुबहानी और मोहम्मद साबिर सुबहानी के साथ स्वामी सहजानंद नगर (सवरेदय नगर) के शिवमंदिर में धोती, जनेऊ, कुश की अंगूठी धारण कर पूजा-अर्चना की और सनातन धर्म अपनाया। अनवर ने बताया कि वह हिंदू धर्म से प्यार करते हैं। जब भी इलाके में कोई मंदिर बनता है तो उसके लिए चंदा भी देते हैं साथ ही अंतिम संस्कार में भी शामिल होते हैं। इसके अलावा मेरे बच्चे मदरसे में नहीं बल्कि अंग्रेजी स्कूल में पढ़ते हैं। इस बात को लेकर कुछ कट्टरपंथी मुस्लिम संप्रदाय के लोग उन्हें प्रताड़ित करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो वह लोग परेशान करने लगे और बच्चों के साथ भी मारपीट की। अनवर ने कहा, "उन लोगों ने चेतावनी दी कि अगर तुम बच्चों को मदरसे में नहीं पढ़ाओगे तो तुम्हे मुसलमान कहलाने का कोई हक नहीं है। इसलिए हमारे पास सनातन धर्म अपनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।" अनवर अपनी शिकायत लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के पास गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सनातन धर्म के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय किया। अनवर ने बताया कि उनके साथ दो बेटों ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया है। अनवर ने बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में एफिडेविट दाखिल कर स्वेच्छा से बिना किसी प्रलोभन और दबाव के सनातन धर्म कबूलने की बात कही। इसके बाद देर शाम शिवमंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सनातन धर्म अपनाया।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD