Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

कानून व्यवस्था में विश्वास की कमी झारखंड में हिंसा की मूल वजह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 03 Jul 2017

झारखंड में भीड़ द्वारा हिंसा और हत्याओं की वारदातों में लगातार इजाफा हुआ है। पिछले दो महीने में झारखंड में भीड़ द्वारा हत्या के कई वारदात हुए, जो कभी बच्चों को चुराने के संदेह में तो कभी 'प्रतिबंधित मांस' के परिवहन के नाम पर अंजाम दिया गया।भीड़ इन्हीं तरह के संदेहों के चलते किसी व्यक्ति या व्यक्तियों को पकड़ती है, उनके साथ हिंसा करती है और बिना गिरफ्तार हुए फरार हो जाते हैं - इस तरह की घटनाएं झारखंड में आम हो गई हैं।इस तरह की आखिरी घटना झारखंड के रामगढ़ जिले में 29 जून को घटी, जब एक व्यक्ति को अवैध रूप से गो-मांस ले जाने के आरोप में बुरी तरह पीटा गया। मारपीट के चलते व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, अलीमुद्दीन उर्फ असगर अंसारी को बजरटांड गांव में भीड़ ने घेर लिया, उसके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और उसके वाहन को आग लगा दी। पुलिस पीड़ित को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।

इससे पहले 27 जून को गिरीडीह में एक व्यक्ति को बर्बरतापूर्वक पीटा गया और उसके घर को आग लगा दी गई और यह सब व्यक्ति के आवासीय परिसर में एक गाय का कटा हुआ सिर पाए जाने की अफवाह पर किया गया।उसी दिन इसी तरह की एक और घटना में एक व्यक्ति को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने के आरोप में बुरी तरह मारा-पीटा गया।इससे पहले पलामू जिले के गुरहा गांव में एक विधवा के साथ दुष्कर्म करने के संदेह में एक ठेकेदार की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।18 मई को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में बच्चे चुराने के आरोप में चार व्यक्तियों को पीट-पीट कर मार डाला गया। उग्र भीड़ ने उनके घर और वाहन भी जला डाले और उनके सारे सामान लूट लिए गए।चारों पीड़ित मुस्लिम समुदाय से थे।उसी रात पूर्वी सिंहभूम जिले के नगाडीह गांव में तीन व्यक्तियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और एक वृद्ध महिला के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में सभी पीड़ित जमीन खरीदने के सिलसिले में नगाडीह गए हुए थे और उनकी हत्या भी बच्चा चुराने के आरोप में की गई। मामले में घायल वृद्ध महिला की भी बाद में मौत हो गई।

10 मई को भीड़ ने बच्चा चुराने के आरोप में मानसिक रूप से विक्षिप्त रिफिल टुडू की पीट-पीट कर हत्या कर दी।विशेषज्ञों का कहना है कि झारखंड में लोग कई कारणों से कानून अपने हाथ में ले रहे हैं।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आर. के. मलिक ने आईएएनएस से कहा, "इसके अलावा, भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं इसलिए भी हो रही हैं, क्योंकि लोगों को दंडित होने का डर ही नहीं है। गिरफ्तारियां तो हो रही हैं, लेकिन दोषी को सजा दिया जाना भी अहम है। जब दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाती है, तब जाकर कानून का डर या उसके प्रति सम्मान पनपता है।"कुछ मामलों में तो लोगों ने इसका इस्तेमाल अपने निजी दुश्मनों का सफाया करने में किया। जैसा कि रामगढ़ मामले में सामने आया, जहां प्रतिद्वंद्वी गो-मांस कारोबारी पर हत्या का आरोप लगाया गया।अन्य मामलों में लोगों ने तत्काल न्याय करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि उन्हें पुलिस में जरा भी विश्वास नहीं है।सरायकेला-खरसावां हिंसा मामले की जांच करने वाली दो सदस्यीय समिति ने मामले की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की असफलता पर डाल दी है।समिति की रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार ने जिले के उपायुक्त और पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD