Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पंजाब में दिखे खालिस्तान के होर्डिग, भाजपा ने की कार्रवाई की मांग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2017

पंजाब में 'आजादी की मांग पर जनमत संग्रह' कराने से संबंधित विवादित होर्डिग लगाए जाने पर सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा चुप्पी साधे रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पंजाब में विभिन्न जगहों पर लगे इन होर्डिग में 'आजादी' का मांग उठाई गई है और 2020 में 'पंजाब की आजादी के लिए जनमत संग्रह' की बात कही गई है।इन होर्डिगों पर आतंकवादी-अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर प्रमुखता से प्रदर्शित की गई है, जिसे जून, 1984 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में चलाए गए सैन्य अभियान 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' में मार गिराया गया था।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के गृहनगर पटियाला के राजपुरा, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर (रोपड़) में प्रमुख जगहों पर ये होर्डिग लगे दिखाई दिए।मामले पर अब तक न तो राज्य सरकार, न ही जिला प्रशासन और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है, जबकि ये होर्डिग तीन से चार दिन तक लगे रहे।भाजपा ने रविवार को पंजाब सरकार से इन भड़काऊ होर्डिगों को तत्काल हटाने के लिए कहा।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने रविवार को पत्रकारों से कहा, "पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और चरमपंथियों को उकसाने के उद्देश्य से ये होर्डिग लगाए गए। 

पंजाब सरकार को तत्काल इन होर्डिगों को हटाना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। हमें समझ नहीं आ रहा कि पंजाब सरकार कुछ कर क्यों नहीं रही।"ग्रेवाल और अन्य भाजपा नेताओं ने कहा, "हम इन राष्ट्र द्रोही तत्वों को पाकिस्तान का एजेंडा आगे बढ़ाने और पंजाब को अस्थिर करने की इजाजत नहीं देंगे।"यो होर्डिग सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के कर्ताधर्ता अमेरिका में बस चुके गुरपतवंत सिंह पन्नू के हवाले से लगाए गए हैं।अमेरिका में स्थापित खालिस्तान समर्थक संगठन एसएफजे ने सोमवार को पंजाब के भाजपा नेताओं को होर्डिग हटाने की मांग न करने की चेतावनी दी है।

 

Tags: SAD-BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD