Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है

 

'प्रधानमंत्री पद मिले तो नीतीश पर भाजपा में जाने का दबाव बना सकते हैं'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शेखपुरा (बिहार) , 01 Jul 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही खुद को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का दावेदार नहीं बताते हैं, परंतु जनता दल (युनाइटेड) के नेता उन्हें इस पद पर जरूर देखना चाहते हैं। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की यह इच्छा उस समय उजागर हो गई, जब उन्होंने यहां कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद दे तो हम सभी भाजपा के साथ जाने के लिए उन पर दबाव बनाएंगे। चौधरी ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन पूरी तरह अटूट है। नीतीश के भाजपा के साथ जाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, "नीतीश को देने के लिए भाजपा के पास है ही क्या? 

एक राष्ट्रपति का पद था वह भी भर गया। भाजपा अगर प्रधानमंत्री पद खाली कर नीतीश कुमार को देती है, तो हम सभी झंडा लेकर उन्हें भाजपा में जाने को कहेंगे।"जद (यू) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बिहार में एक मात्र नीतीश कुमार हैं, जो लगातार चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कई केंद्रीय मंत्रालय का सफलता पूर्वक दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "विपक्ष में पूरी वैकेंसी है, जहां नीतीश मजबूत नेता के रूप में उभर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राजद के प्रमुख नेताओं पर सीबीआई की तलवार लटकाए बैठी है, न जाने कब गिर जाए।जीएसटी पर उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस से जीएसटी को हाईजैक करना चाहती है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD