Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

संसद का इस्तेमाल आत्म-प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jun 2017

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन का समारोह आयोजित करने का कोई कारण नहीं बनता, क्योंकि देश नई कर व्यवस्था के लिए तैयार नहीं है और उन्होंने संसद में आधी रात को होने वाले समारोह को सरकार द्वारा आत्म-प्रचार करार दिया। शर्मा ने कहा, "सरकार द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने का कोई कारण नहीं बनता। उन्हें यह समझना होगा कि क्या हर कोई वास्तव में इसके लिए तैयार है? यह एक गंभीर मुद्दा है, अतीत में कई मौकों पर सुधार हुए हैं, लेकिन इस तरह आधी रात में समारोह नहीं मनाया गया। संसद का इस्तेमाल प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता।"कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से शर्मा ने कहा कि अतीत में कई महत्वपूर्ण अवसर आए हैं, लेकिन इस तरह आधी रात में संसद में कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।शर्मा ने कहा, "सन् 1974 में भारत परमाणु शक्ति बना..सन् 1991 मे आर्थिक सुधार हुए, लेकिन इस तरह का कोई जश्न नहीं मनाया गया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में कई सुधार हुए, लेकिन इस तरह का जश्न कभी नहीं मनाया गया।" उन्होंने कहा कि जीएसटी केवल एक कर है और इस तरह के जश्न की कोई जरूरत नहीं है।कांग्रेस जीसएटी के लागू होने को लेकर संसद में आधी रात में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार कर रही है।

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD