Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

दार्जिलिंग में अशांति को केंद्र सरकार दे रही हवा : ममता बनर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 29 Jun 2017

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर दार्जिलिंग में जारी अशांति को हवा देने का प्रयास करने तथा राज्य के विभाजन का विचार देने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने जीते जी बंगाल का विभाजन नहीं होने देंगी। राज्य के बर्दवान जिले में एक सार्वजनिक बैठक में ममता ने कहा, "आप कश्मीर मुद्दे का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं। वहां पूरी तरह नाकामी सामने आई है। लेकिन आप दार्जिलिंग मुद्दे में दखलअंदाजी करने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को बंगाल के विभाजन का विचार दे रहे हैं। अपने जीते जी मैं यह नहीं होने दूंगी।"उन्होंने जोर देकर कहा, "हम लोगों को अपनी सीमा के अंदर सब कुछ देने को तैयार हैं, जो वे चाहते हैं। लेकिन बंगाल का विभाजन नहीं होगा, नहीं होगा, नहीं होगा।"एयर इंडिया के विनिवेश के केंद्र के सैद्धांतिक फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए ममता ने कहा कि इतनी पुरानी एयरलाइन कंपनी को नहीं बेचा जाना चाहिए, क्योंकि यह 'देश का गर्व' है।

ममता ने कहा, "उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग को बंद करने तथा एयर इंडिया से छुटकारा पाने का फैसला किया है। लेकिन मेरा अब भी सोचना है कि एयर इंडिया तथा इंडियन एयरलाइंस देश का गर्व है। इतनी सारी विरासत वाली इतनी बड़ी कंपनी को बेचने की जगह बचाया जाना चाहिए।"मुख्यमंत्री ने यह भी शिकायत की है कि राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी को टी बोर्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष प्रतिनियुक्त किया गया था, जिन्हें केंद्र सरकार ने उपाध्यक्ष के रूप में काम करने को कहा है, जबकि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया है।तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, "हमने उन्हें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में भेजा था। वह राज्य के प्रधान सचिव हैं। उन्हें केंद्र सरकार के निर्देश को क्यों स्वीकार करना चाहिए? हमने उन्हें कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है, जिसके उत्तर का हम इंतजार कर रहे हैं।"केंद्र पर देश में एक निरंकुश सरकार के संचालन का आरोप लगाते हुए ममता ने दावा किया कि वह लोकतंत्र के विनाश के खिलाफ अकेले आवाज उठा रही हैं, क्योंकि अन्य को ऐसा करते हुए डर लगता है। ममता ने कहा, "देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया गया है। निरंकुश शासन जारी है। इसके बारे में बात करने से हर किसी को डर लगता है। इसलिए मैं ऐसा कर रही हूं।"उन्होंने कहा, "अगर इसके लिए हम पर हमला होता है, तो हम सहन करेंगे। अगर कोई साजिश होती है, तो हम उसे नाकाम कर देंगे।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD