Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

महागठबंधन कोई नहीं तोड़ सकता : लालू प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 29 Jun 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन तोड़ा नहीं जा सकता, चाहे इसके लिए कोई कितनी ही कोशिश करे। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन का जनता दल (यूनाइटेड), राजद और कांग्रेस हिस्सा हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "लालू व नीतीश (कुमार) का गठबंधन अटूट है। यह गठबंधन छेनी से भी नहीं तोड़ा जा सकता।"उन्होंने कहा, "एक लोमड़ी की तरह (भारतीय जनता पार्टी के नेता) सुशील मोदी गठबंधन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह सफल नहीं होंगे।"लालू प्रसाद रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में चारा घोटाले से संबंधित मामलों में पेश होने के लिए आए थे।लालू देवघर, दुमका और डोरंडा (रांची) खजाने से धोखाधड़ी से पैसे निकालने के तीन मामलों में सीबीआई की अदालत में पेश हुए।लालू प्रसाद के बिहार का मुख्यमंत्री रहने के दौरान 1990 के दशक की शुरुआत में 900 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था।इनमें से ज्यादातर मामले दक्षिणी इलाके से जुड़े हैं, जो अविभाजित बिहार का हिस्सा रहा और अब झारखंड में है।

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD