Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एचपीओजी के अगले संस्करण में शामिल होंगे डोप टेस्ट : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) , 28 Jun 2017

देश में पहली बार राज्य ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराने वाले हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ (एचपीओए) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का कहना है कि इन खेलों के अगले संस्करण में डोप टेस्ट जैसी अहम चीज को भी शामिल किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक खेलों (एचपीओजी) का आयोजन यहां 22 से 25 जून के बीच किया गया था। यह इन खेलों का पहला साल था और इसी कारण प्रतिस्पर्धा और जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से डोप टेस्ट को शामिल नहीं किया गया था। अनुराग ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "निश्चित तौर पर डोप टेस्ट को लेकर खिलााड़ियों में जागरूकता फैलानी चाहिए। ऐसी दवाइयां या उस पदार्थ का सेवन न करें जिससे आपको परेशानी हो। यह बेहद अहम है। यह इन खेलों का पहला साल है, जिसमें हम लोगों की भागीदारी और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना चाहते थे। अगली बार जब इन खेलों का और बड़े स्तर पर आयोजन किया जाएगा, तो इसमें डोप टेस्ट को भी शामिल किया जाएगा।"

अनुराग ने खेलों के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं की बात पर जोर दिया और कहा कि राज्य सरकारों को स्टेडियम और प्रशिक्षकों की कमी को दूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "हिन्दुस्तान में खेल राज्यों का विषय है और राज्य सरकार खेलों के लिए बजट ज्यादा रखती नहीं हैं। इसमें खेल संघों का भी बहुत महत्व है। तो जब तक सरकारें स्टेडियम नहीं बनाएंगी, अच्छे कोच नहीं रखेंगी तो खेल संघ ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे।"देश में स्टेडियम जैसी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने में केंद्र सरकार की भी अहम भूमिका होती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी की सरकार ही केंद्र में है, ऐसे में वह सरकार से अनुरोध करेंगे तो इस पर उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार अतिरिक्त सहायता करती है। राज्य सरकार को कोई रोकता नहीं, खेल संघों को कोई रोकता नहीं। इसलिए केंद्र से जो मिले बहुत अच्छा है। लेकिन खेल राज्य सरकार का विषय है। इसलिए राज्य को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।"यह देश में पहला मौका था जब किसी प्रदेश ने राजकीय ओलम्पिक खेलों का आयोजन कराया हो। 

अनुराग ने इस पहल की वजह बताते हुए कहा, "हम चाहते थे खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़े और युवाओं की भागीदारी हो। अब हमने खिलाड़ियों को एक प्लेटफॉर्म दिया है भागीदारी के लिए और प्रतिस्पर्धा के लिए जिसे आप पीपी मॉडल कह सकते हैं।"इन खेलों में लगभग सभी खेल एक छोटे से स्टेडियम में एक ही छत के नीचे आयोजित कराए गए थे। इसका कारण पूछने पर अनुराग ने कहा, "एक छत के नीचे ही सारे खेल इसलिए कराए गए ताकि वातावरण ऐसा बने कि लोगों की रूचि बढ़े और दर्शकों को देखने को मिले। ऐसे में खेलने में मजा आता है। दर्शक खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हैं तो उन्हें भी अच्छा लगता है।"इन खेलों को लेकर भविष्य की रणनीति पर अनुराग ने कहा, "इन खेलों के बाद हम एक खाका तैयार करेंगे कि हम किन खेलों में आगे बढ़ सकते हैं। कई खेले ऐसे हैं जिनका ओलम्पिक में नाम ही नहीं है, लेकिन राज्य सरकारें सबसे ज्यादा रोजगार उसी में देती हैं। आपको देश के लिए कोई न कोई रणनीति बनानी पड़ेगी की हमें ओलम्पिक खेलों को क्या महत्व देना है। हमे किन खेलों को अधिक महत्व देना है, कितना आधारभूत ढांचा होना चाहिए। इस तरह की बारीक जानकारी आपके पास होनी चाहिए, तब जाकर एक खाका तैयार होता है।"

 

 

Tags: Anurag Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD