Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

सर्वे ऑफ इंडिया का इतिहास दृढ़ता और त्‍याग से परिपूर्ण – डॉ. हर्षवर्धन

सर्वे ऑफ इंडिया ने भारत को दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ सर्वेक्षण युक्‍त देशों में रखा- मनोज सिन्‍हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2017

केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक अनूठी योजना वज्र (विजिटिंग एडवांस्‍ड ज्‍वाइंट रिसर्च) शुरू की है, जिससे विदेश में रहने वाले वैज्ञानिक भारतीय प्रयोगशालाओं और शैक्षिक संस्‍थानों में अंशकालिक कार्य के जरिए भारत के विकास में योगदान दे सकेंगे। इस सिलसिले में केन्‍द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्‍वी विज्ञान तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज एक वेब पोर्टल जारी किया। वज्र पोर्टल की शुरूआत करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इस पोर्टल से न केवल भारत को अपने संस्‍थानों की ग्‍लोबल रैंकिंग बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि देश को सर्वश्रेष्‍ठ अनुसंधान कर्मी मिल सकेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत ने 80 देशों के साथ वैज्ञानिक सहयोग कायम किया है। वज्र योजना के शुरू होने के साथ ही मंत्रालय ने भारतीय मूल के वैज्ञानिकों सहित शीर्ष विदेशी वैज्ञानिकों को भारतीय संस्‍थानों में आमंत्रित करने की योजना बनाई है।

इस योजना के अंतर्गत चुने गए विदेशी संकाय सदस्‍य एक वर्ष में तीन महीने तक भारत में रह सकेंगे। उन्‍हें पहले महीने में 15,000 डॉलर तथा दूसरे और तीसरे महीने में प्रति माह 10,000 अमरीकी डॉलर दिए जाएंगे। सर्वे ऑफ इंडिया के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संचार और रेल राज्‍य मंत्री श्री मनोज सिन्‍हा ने एक स्‍मारक डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर श्री मनोज सिन्‍हा ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया को भारत का पहला डाक टिकट और भारत के संविधान की पहली प्रति छापने का सम्‍मान प्राप्‍त है। उन्‍होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए 250 वर्ष पुराने सर्वे ऑफ इंडिया ने नई से नई प्रौद्योगिकी अपनाई है और डिजिटल नक्‍शे प्रकाशित करने शुरू किये हैं। उन्‍होंने कहा कि टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से बदल रही है और सर्वे ऑफ इंडिया देश की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए कार्य कर रहा है।

 

Tags: Harsh Vardhan , Manoj Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD