Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

शहीद परिवारों को 50 लाख की राशि देने पर सीएम मनोहर लाल "हरियाणा रत्न अवार्ड" से सम्मानित

आतंकवाद विरोधी नेता वीरेश शांडिल्य,अमरेन्द्र अरोड़ा ने किया सीएम को हरियाणा रत्न अवार्ड

Listen to this article

5 Dariya News

करनाल , 14 Jun 2017

1966 में हरियाणा बना लेकिन मनोहर लाल ऐसे सीएम साबित हुए जिन्होंने शहीद जवानों की सोच पर पहरा देते हुए उनके परिजनों को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने का फैंसला लिया और सबसे पहले 50 लाख की राशि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शहीद मंदीप के परिजनों को हरियाणा सरकार द्वारा दी गई l सीएम के इस अहम फैंसले के बाद हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान संघ के चेयरमैन अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य सहित दर्जनों लोगों ने सीएम मनोहर लाल को हरियाणा रत्न अवार्ड दिया l हरियाणा रत्न अवार्ड देने से पूर्व हरियाणा स्वाभिमान संघ,एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया,आवाज़-ए-हिंदुस्तान व ब्राह्मण महापंचायत ने सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भारत माता की जय,इन्कलाब जिंदाबाद,वन्दे मातरम के नारे भी लगाये और सीएम को दोशाला व हरियाणा रत्न अवार्ड अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा व वीरेश शांडिल्य ने संयुक्त रूप से सौंपा l 

अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने कहा इस प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मनोहर लाल ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने शहीद जवान जो देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होते है उनके परिवारों को 50 लाख की आर्थिक सहायता देने का एलान कर यह साबित किया की मनोहर लाल मुख्यमंत्री के रूप में राष्ट्रभक्त है व शहीदों की शहादत का सम्मान करना जानते है l अमरेन्द्र अरोड़ा ने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री को जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा और उनसे शहीदों के परिजनों को सम्मानित करवाया जाएगा l अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने कहा की पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने जा रहा है और आज जहाँ मुख्यमंत्री शहीदों की सोच का सम्मान करते हुए 50 लाख देने का कानून बनाया वही प्रदेश में इमानदारी,भय,भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छेडी हुई है जो आने वाले समय में हरियाणा के लिए ही नहीं बल्कि हरियाणा की युवा पीढ़ी के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी l 

इस अवसर पर सीएम की मौजूदगी में वीरेश शांडिल्य ने भी मनोहर लाल को राज्य का सीएम नहीं मसीहा बताया और शहीदों का सही मायनों में सम्मान करने वाला मुख्यमंत्री बताया व शांडिल्य ने मनोहर लाल को नरेंद्र मोदी की माला का अहम मोती बताया व उन्होंने कहा जो हरियाणा रत्न अवार्ड दिया जा रहा है वास्तव में वह इसके हक़दार है और वह हरियाणा रत्न है l इस अवसर पर अनुराधा भार्गव,जगजीत सिंह अरोड़ा,रूप नारयण चानना,जेआर कालड़ा,एलएम चौधरी,टोहाना नगर निगम के उप-चेयरमैन रविन्द्र मेहता,अखिल भारतीय पंचनद स्मारक के प्रदेश संयोजक नितिन मेहता,कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,तरसेम सैनी,एडवोकेट साहिल कामरा,व्यापर मंडल के प्रधान संजय रेवड़ी,गुरचरन विर्क,नरेंद्र मेहता,हरीश सहित भारी तादाद में हरियाणा पंजाबी स्वाभिमान संघ,एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया,आवाज़-ए-हिंदुस्तान के सदस्य मौजूद थे l 

 

Tags: Viresh Shandilya , Manohar Lal Khattar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD