Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

किसान आंदोलन नेताओं के बहकावे पर नहीं होते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2017

देश में किसानों का गुस्सा उबाल पर है, तमिलनाडु, महाराष्ट्र के बाद अब मध्यप्रदेश के किसान सड़कों पर हैं और अपनी फसलों के वाजिब दाम पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन किसान आंदोलनों को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है, लेकिन किसान संगठनों का दो टूक जवाब है कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। तमिलनाडु के किसान जब कर्जमाफी और फसलों के वाजिब दाम की मांग के लिए नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे, तो उनके आंदोलन को राजनीति से ओत-प्रोत बताया जा रहा था। इसी तरह महाराष्ट्र के किसान जब सड़कों पर उतरे और हजारों लीटर दूध बहाया तो इसके पीछे विपक्ष का हाथ बताया गया और अब यही तर्क मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन पर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलनकारी छह किसानों को पुलिस ने गोलियों से भून दिया। अब कई किसान संगठन मृत किसानों के परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। 

मध्यप्रदेश किसान आंदोलन को विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस प्रेरित बताया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा, "किसान कभी किसी पार्टी या नेता के उकसावे में आकर आंदोलन नहीं करते। सरकार की कुनीतियों की वजह से किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ता है। किसानों का यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित नहीं है। जो ऐसा कह रहे हैं, वे देश को गुमराह कर रहे हैं। सरकार फसल के वाजिब दाम बढ़ाएं, हम सड़कों से वापस खेतों में लौट जाएंगे।"मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में छह किसानों की मौत के बाद राज्य सरकार ने मृत किसानों के परिवार वालों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया था, लेकिन किसान संगठन इसे नाकाफी बताते हुए रकम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

भानु प्रताप कहते हैं, "सरकार ने मृत किसानों के परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है, जो पर्याप्त नहीं है। सरकार को इसे बढ़ाकर प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच-पांच करोड़ रुपये देना चाहिए।"वह कहते हैं, "सरकार जल्द से जल्द किसान आयोग का गठन करे। खुद किसानों को फसल का दाम तय करने की छूट मिलनी चाहिए। सरकार फसल की लागत तय नहीं कर सकती, क्योंकि उसे इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। अगर किसान को अपनी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलेगा तो वह कर्ज में डूबेगा ही। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की वजह से किसानों की दुर्दशा हो रही है।"कृषि उत्पादों की बेहतर कीमत और कर्ज माफ करने को लेकर किसानों ने एक जून को आंदोलन शुरू किया था। यह आंदोलन तब हिंसक हो उठा, जब मंदसौर जिले में छह जून को पुलिस गोलीबारी में छह किसानों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

भारतीय किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन सचिव शिवकांत दीक्षित ने आईएएनएस को बताया, "किसान आंदोलन को शुरू से ही राजनीतिक रंग दिया जाता रहा है। किसान कर्ज के बोझ में दबा है, फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं, हमारी तकलीफों को देखकर भी उससे मुंह मोड़ा जा रहा है, ऐसे में किसान आंदोलन नहीं करे तो और क्या करे?"देशभर में एक के बाद एक राज्यों में किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर मंतर पर 15 जून को किसान संगठनों की महपंचायत होने जा रही है तो किसानों ने 16 जून को देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने का फैसला किया है। आम किसान यूनियन के अध्यक्ष केदार सिरोही कहते हैं, किसान आंदोलन को हल्के में लेना भूल होगी, क्योंकि हम अपना हक मांग रहे हैं और यह हमारे अस्तित्व को बचाए रखने की लड़ाई है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD