Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक

 

अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान दार्जिलिंग अशांत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दार्जिलिंग , 13 Jun 2017

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा आयोजित उत्तरी पश्चिम बंगाल के पहाड़ी क्षेत्र में अनिश्चिलकालीन बंद के बीच मंगलवार को जीजेएम समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होने से फिर से अशांति भड़क पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और सुरक्षा बलों पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे पुलिस को चौक बाजार के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।मुख्य मार्गो पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा से बचने के लिए जीजेएम कार्यकर्ताओं ने अपने को छोटे समूहों में बांटकर गलियों के रास्ते मुख्य सड़क पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें चौक बाजार के पास रोक लिया।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों और काउंटर इनसर्जेसी बल के साथ जिले के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश चतुर्वेदी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सड़कों पर गश्त करते देखे गए।

चतुर्वेदी ने कहा, "कार्यकर्ता हिंसक हो गए और हमारे सुरक्षा बलों पर चौक बाजार के पास पथराव करने लगे। लेकिन भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया। हमें देखना होगा कि क्या कोई अधिकारी भी घायल हुआ है।"इस बीच पुलिस ने बीते गुरुवार को इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में जीजेएम शासित पहाड़ी क्षेत्र विकास इकाई, गोखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के सदस्य सतीश पोखरियाल को सोमवार रात गिरफ्तार किया।दार्जिलिंग के सिंगमारी में जीजेएम पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ा पुलिस बल तैनात किया गया है।पश्चिम बंगाल पहाड़ी क्षेत्र में जीजेएम के अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर करीब एक हफ्ते से ज्यादा समय से विवाद जारी है।

जीजेएम ने राज्य सरकार पर पहाड़ी लोगों पर 'मनमानी और अत्याचार करने' का आरोप भी लगाया है।इसके अलावा जीजेएम इलाके के नेपाली भाषी लोगों पर बंगाली थोपने के राज्य सरकार के प्रयास के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पहाड़ी क्षेत्र के लिए ऐसी कोई योजना नहीं है।दार्जिलिंग में राज्य सरकार के कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद बीते गुरुवार को पुलिस और मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए और कम से कम 50 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD