Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की

 

भाजपा सरकारों का दमनकारी रवैया लगातार जारी : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 08 Jun 2017

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने मध्य प्रदेश में किसानों पर हुई पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत पर दुख जताया है। मायावती ने राज्य की शिवराज सरकार की कड़ी निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों का खासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों व अन्य मेहनतकश लोगों के प्रति विरोध व दमनकारी रवैया समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह लगातार विभिन्न रूपों में उन पर मुसीबत बनकर टूटता रहता है। मायावती ने अपने बयान में कहा, "बसपा के खासकर मध्य प्रदेश यूनिट के लोग किसानों की मांगों के पूर्ण समर्थन में हैं और उनसे पूरी सहानुभूति रखते हैं तथा पीड़ित परिवारों से मिलने जाना चाहते हैं। लेकिन, वहां की भाजपा सरकार के रवैये के कारण फिलहाल मजबूर हैं। देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों, किसानों व अन्य मेहनतकश तबकों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया शुरू से ही विरोधी रहा है।" बसपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान इस देश की रीढ़ है फिर भी सरकारी उदासीनता के कारण बड़ा मेहनतकश समाज बदहाल है। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्ज से मुक्ति के संबंध में भाजपा सरकार बार-बार वायदा व घोषणा तो करती है, लेकिन उसे ईमानदारी से पूरा नहीं करती है। मायावती ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के संबंध में केंद्र की मोदी सरकार को भी आगे आना चाहिए और अपने सहयोग को प्रभावित राज्यों में केवल अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD