Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मध्य प्रदेश : अन्य जिलों में फैली हिंसा, 8 किसानों के मारे जाने का आरोप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंदसौर/इंदौर , 07 Jun 2017

आंदोलनकारी किसानों पर मंदसौर में मंगलवार को पुलिस गोलीबारी के बाद बुधवार को किसान आंदोलन और उग्र हो गया। किसानों ने मंदसौर में दर्जनों वाहनों के साथ ही एक कारखाने को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस के साथ किसानों की झड़प भी हुई। नीमच, देवास, खरगोन, उज्जैन में भी हिंसक घटनाएं हुईं। मंदसौर में रेल यातायात रो दिया गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ और कांग्रेस ने बुधवार को बंद का आह्वान कर रखा था, जिसके कारण कई स्थानों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।मंदसौर में मंगलवार को हुई हिंसा की आग बुधवार को और धधक उठी। कर्फ्यू के बावजूद किसान सुबह से ही पिपलिया मंडी की सड़कों पर उतर आए। किसानों का कहना है कि पुलिस ने गोली चलाई, जबकि राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह इसे नकार रहे हैं। किसानों ने कहा, "सरकार एक करोड़ रुपये मुआवजा दे रही है, हम दो करोड़ रुपये देते हैं और उस जवान को गोली मार दी जाए, जिसने गोली चलाई थी।"

किसान आंदोलनकारियों ने पिपलिया मंडी क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में आग दी और बही चौपाटी इलाके में तीन बड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा भी कई ट्रकों, वाहनों आदि में तोड़फोड़ कर आग लगाई गई। इस बीच, मंगलवार को पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों की संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बुधवार को आईएएनएस से मृतकों की संख्या पांच बताई, जबकि आम किसान यूनियन के केदार सिरोही ने कहा, "पाटीदार समाज से प्राप्त सूचना के मुताबिक सिर्फ पाटीदार समाज के ही छह लोग मारे गए हैं। यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है।" राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने मृतकों की संख्या आठ बताई है।किसानों ने बरखेड़ा पंत गांव से गुजरने वाले मार्ग को जाम कर दिया। गोलीबारी में मारे गए छात्र अभिषेक पाटीदार के शव को सड़क पर रखकर किसानों ने प्रदर्शन किया, और मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। 

जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ़ पी़ त्रिपाठी को किसानों के आक्रोश का उस समय सामना करना पड़ा, जब वे शव के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को थप्पड़ मारा और पुलिस अधीक्षक त्रिपाठी के साथ भी धक्का-मुक्की की। हालात बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा, और किसी तरह दोनों अधिकारी सुरक्षित निकल पाए।चक्काजाम में शामिल दिनेश पाटीदार ने कहा, "पुलिस ने जानबूझकर गोली चलाई। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर थे और पुलिस ने बर्बर कार्रवाई की।"मंदसौर में चल रहे आंदोलन के चलते पश्चिम रेल्वे के रतलाम मंडल से पिपलिया-मल्हारगढ़ पर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके कारण 11 गाड़ियों के आवागमन पर असर पड़ा है।जिलाधिकारी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मृत पांचों किसानों के शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मंदसौर की आग बुधवार को देवास तक पहुंच गई। किसानों ने हाट पिपलिया थाने पर धावा बोल दिया और वहां खड़े जब्ती के वाहनों को आग लगा दी। किसानों ने भोपाल-इंदौर के बीच चलने वाली दो चार्टर बसों सहित 10 से अधिक वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। सीहोर में भी बस जला दी गई। नीमच में एक पुलिस चौकी को आग लगा दिया गया।पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देवस्कर ने भोपाल में संवाददाताओं से कहा, "मंदसौर के अलावा नीमच, खरगोन, सीहोर, देवास, उज्जैन में हिंसक घटनाएं हुई हैं।" उन्होंने कहा कि केंद्र से सुरक्षा बलों की 10 कंपनियां मांगी गई हैं।इंदौर में किसान आंदोलन के मनददेजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

 प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात है।राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने बुधवार को प्रदेश बंद का आह्वान कर रखा था। बंद का कांग्रेस ने भी समर्थन किया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बंद का असर देखने को मिला है।राज्य में फसल के उचित दाम और कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान एक जून से हड़ताल पर हैं। 10 जून तक चलने वाली हड़ताल के छठे दिन मंगलवार को किसान पिपलिया मंडी में सड़क पर उतरकर आए थे। इसी दौरान पुलिस से उनकी झड़प हो गई और पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने किसानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।प्रशासन ने हिंसा के मद्देनजर मंदसौर व पिपलिया मंडी में कर्फ्यू लगा दिया।

राज्य के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि कैबिनेट की बैठक की। मंदसौर जा रहे नेताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के अनुसार, मंदसौर में मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने जा रहे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री गौरीशंकर बिसेन और मंत्री रामपाल सिंह को पुलिस ने रोक दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को भी मंदसौर नहीं जाने दिया गया। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन को नाहरगढ़ थाने की पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD