Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भाजपा के तीन वर्ष सिर्फ प्रचार के : आनंद शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 May 2017

कांग्रेस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल 'भटकाव, प्रचार, फर्जीवाड़े, असहिष्णुता, आंकड़ेबाजी और धोखाधड़ी' से भरा रहा। कांग्रेस ने साथ ही देश की अर्थव्यवस्था पर श्वेत-पत्र जारी करने की मांग भी की।कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने केंद्र में भाजपा सरकार के तीन असफल वर्ष पर जोर देते हुए कहा, "यह एक संघर्षरत और हांफती अर्थव्यवस्था है। सबसे पहले सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने इसके निर्धारण की पूर्व प्रणाली ही बदल डाली, जिससे दो फीसदी का अंतर पैदा हुआ। वास्तव में अर्थव्यवस्था में कोई विकास नहीं हुआ है। यह बिल्कुल सपाट है।"आनंद शर्मा ने कहा, "हम मांग करते हैं और चुनौती देते हैं कि राजकोष लूटकर एक व्यक्ति के महिमामंडन में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पुरानी और नई दोनों प्रणालियों से गणना कर बीते 10 वर्षो के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े कल (शुक्रवार) जारी करें।"

शर्मा ने कहा कि इससे सारी सच्चाई सामने आ जाएगी और पता चल जाएगा कि वे (सरकार) झूठ बोल रहे हैं।भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव-2014 से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे की याद दिलाते हुए शर्मा ने कहा कि सरकार को उन लोगों के नाम, पते और पदों का विवरण जारी करना चाहिए, जिन्हें राजग के तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान नौकरियां दी गईं।कांग्रेस नेता ने कहा, "इस सरकार के तीन वर्ष राजनीतिक विपक्षियों के अपमान, झूठे वादों और धोखेबाजी के वर्ष भी रहे।"उन्होंने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं।शर्मा ने कहा, "हमारी सुरक्षा को गंभीर खतरा है। मोदी की पाकिस्तान नीति कूटनीतिक स्तर पर आपदा साबित हुई है और हमने उनसे पाकिस्तान को लेकर एक स्पष्ट नीति तैयार करने के लिए कहा। लेकिन अब तक ऐसी कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है।"

 

Tags: Anand Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD