Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल

 

बहरीन में 5 शिया प्रदर्शनकारियों की पुलिस कार्रवाई में मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनामा , 24 May 2017

बहरीन में पुलिस द्वारा देश के प्रमुख शिया धार्मिक गुरु अयातुल्ला ईसा अहमद कासिम के समर्थकों पर गोलीबारी की गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, यहां से 15 किलोमीटर दूर दुराज में ईसा कासिम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विरोध कर रहे उनके 280 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, सांप्रदायिक और हिंसात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने में दोषी ठहराए गए धार्मिक गुरु के समर्थकों ने पुलिस पर हथगोलों, लोहे की सलाखों, धारदार हथियारों और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें 19 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि 286 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें जाउ जेल से भागे आतंकवादी भी शामिल हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विदेशों से उकसावा मिलने पर ये युवा लोग इस तरह के कृत्यों में शामिल हो रहे हैं।"ईसा कासिम के समर्थक बीते 11 महीने से दुराज स्थित उनके घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। कासिम को 21 मई को एक साल के निलंबित कारावास और 256000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है।'ह्यूमन राइट्स वाच' एनजीओ ने बहरीन की इस कार्रवाई को शांतिपूर्ण और जायज विरोध को खत्म करने के उद्देश्य से रणनीतिक शक्ति का प्रदर्शन बताया है।एनजीओ ने कहा कि अल खलीफा सरकार द्वारा हिंसा से कई सवाल उठ रहा है क्योंकि यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शाह हमाद की मुलाकात के महज दो दिन बाद हुआ है।

अदालत ने ईसा कासिम की संपति को भी जब्त कर लिया है, जिसमें 90 लाख डॉलर और दो इमारतें शामिल हैं। उन पर देश में सामाजिक अशांति को भड़काने के उद्देश्य से अवैध रूप से एक करोड़ डॉलर की धनराशि जमा करने का आरोप है।इससे पहले अधिकारियों ने जून 2016 में ईसा की बहरीन की राष्ट्रीयता छीन ली थी और उनकी राजनीतिक पार्टी अल वेफाक की मान्यता रद्द कर दी थी। प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच का संघर्ष अन्य क्षेत्रों में भी फैल गया है।देश में शिया बहुसंख्यक हैं जिन्होंने धार्मिक गुरु कासिम के समर्थन और देश के सुन्नी राजतंत्र के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए हैं।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD