Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

सहारनपुर की घटना पक्षपात का नतीजा : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सहारनपुर , 23 May 2017

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि सहारनपुर में हुई घटना दर्दनाक है। यह घटना पक्षपात की वजह से हुई है। मायावती दिल्ली से सड़क मार्ग से सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव पहुंचीं, लेकिन पहुंचने में निर्धारित समय से ढाई घंटे विलंब हो गया।बसपा अध्यक्ष के पहुंचते ही वहां पर उपस्थित भीड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। मायावती की मौजूदगी में दलितों ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी के बीच मायावती ने शब्बीरपुर में जले हुए घरों को देखा। इन घरों को राजपूतों ने जलाया था और दलितों की पिटाई की थी।

मायावती ने कहा, "सहारनपुर में हुई घटना दर्दनाक है। भाजपा की सरकार जातिवादी सरकार है। यह सरकार पक्षपात कर रही है। सहारनपुर की घटना पक्षपात की वजह से हुई है। कोई भी सरकार समाज को जोड़ती है, लेकिन भाजपा की सरकार समाज को तोड़ने के लिए आई है।" मायावती ने शब्बीरपुर गांव में हुई घटना पर पार्टी फंड से मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिनके घर जले, उन्हें 50 हजार रुपये और जिनके घर में कम नुकसान हुआ है, उन्हें 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दलितों की रक्षा करने में विफल है। जिला प्रशासन और पुलिस पक्षपात कर रही है। सरकार की शह पर यहां जिला व पुलिस प्रशासन दलित विरोधी काम कर रहा है। बसपा अध्यक्ष नई दिल्ली से सड़क मार्ग से सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर पहुंचीं। उनका गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में एक दर्जन से अधिक जगहों पर स्वागत किया गया। मायावती सुबह 9़ 15 बजे कार से नई दिल्ली से शब्बीरपुर के लिए रवाना हुईं। उन्हें दिन में करीब एक बजे शब्बीरपुर गांव पहुंचना था। वह हेलीकॉप्टर से जाना चाहती थीं, लेकिन जिला प्रशासन ने हेलीपैड की सुविधा देने से इनकार कर दिया। 

सड़क मार्ग से वह 3़ 30 बजे वहां पहुंचीं। पुलिस व जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को लेकर अपने स्तर से तैयारियां की थीं। पांच मई को सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के शब्बीरपुर में बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने को लेकर ठाकुरों और दलितों के बीच पथराव और गोलीबारी हुई। ठाकुरों ने कई दलितों के घरों में आग लगा दी और उनके धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की। खबर है कि मंगलवार को मायावती के शब्बीरपुर से रवाना होने के बाद ठाकुरों और दलितों के बीच फिर झड़प हुई।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD