Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

गांधीजी के विचार जन-जन तक पहुंचाना जरूरी : नीतीश कुमार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 23 May 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां मंगलवार को कहा कि आज देश और समाज में जिस तरह का माहौल बनता चला जा रहा है, वैसी स्थिति में गांधीजी के विचार को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांधीजी की बातें आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचारों में ही समस्याओं का समाधान है। चंपारण सत्याग्रह के 100 साल के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह का मुख्य उद्देश्य गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांधीजी को सब मानते हैं, लेकिन गांधीजी के विचारों को अपनाने के लिए नजरिया सबके पास नहीं है। 

उन्होंने कहा, "हम बापू के विचारों को लेकर घर-घर दस्तक देंगे। गांधीजी के जीवन एवं उनके विचारों पर फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। साथ ही गांधीरथ के माध्यम से प्रत्येक गांव तक गांधीजी पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन कराया जा रहा है।" मुख्यमंत्री ने आने वाले दिनों में बिहार के स्कूलों में गांधीजी की 50 कहानियों के संकलन को पढ़ाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार सरकार उसकी तैयारी में जुटी है और बहुत जल्द स्कूलों में गांधीजी के विचारों से जुड़ी 50 कहानियां स्कूलों में भिजवाई जाएंगी, जिसे पढ़कर बच्चे गांधीजी के विचारों से अवगत होंगे। उन्होंने इन कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों में हमारी युवा पीढ़ी उपस्थित रही और युवाओं ने न केवल उन विचारों को सुना, बल्कि ऐसा प्रतीत हुआ कि युवा पीढ़ी की इसमें पूर्ण सहभागिता है। 

नीतीश ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने पर राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार देश की सत्ता का केंद्र रहा है, यहां राजनैतिक आंदोलन बहुत हुए हैं, लेकिन सामाजिक आंदोलन कम हुए हैं। अब सामाजिक क्षेत्र में परिवर्तन की जरूरत है।इस मौके पर महात्मा गांधी के परपोते और लेखक तुषार गांधी ने कहा, "गांधी मार्ग बिल्कुल आसान नहीं है, इसलिए ज्यादातर लोग आजकल गांधी की भक्ति कर रहे हैं, क्योंकि वह आसान है। गांधी के बताए मार्ग पर चलना कठिन है, इसलिए उस मार्ग पर चलने की ताकत बहुत कम लोगों में होती है।"उन्होंने कहा कि गांधी के मार्ग पर चलने के लिए शेर का जिगर चाहिए। काम करने के लिए बोलना नहीं पड़ता, काम स्वयं बोलता है। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD