Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आईपीएल-10: मुम्बई इंडियंस तीसरी बार बना चैम्पियन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 21 May 2017

मुम्बई इंडियंस टीम ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन का खिताब जीत लिया है। यह मुम्बई की तीसरी खिताबी जीत है। रोहित शर्मा की कप्तानी में रविवार को राजीव गांधी स्टेडियम में दो बार के चैम्पियन मुम्बई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम को एक रन से हराते हुए 10वें सीजन का खिताब जीता। मुम्बई ने पहले खेलते हुए पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा। अजिंक्य रहाणे (44) और कप्तान स्मिथ (51) की उम्दा पारियों के बावजूद पुणे की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी।मुम्बई की ओर से मिशेल जानसन ने तीन सफलता हासिल की जबकि जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले। जानसन ने अंतिम ओवर में दो सफलता हासिल की। इसमें कप्तान स्मिथ का भी विकेट शामिल है, जो काफी हद तक पुणे को जीत दिलाने की स्थिति में दिखाई दे रहे थे।पुणे की शुरुआत अच्छी नहीं थी। उसने अपने युवा स्टार राहुल त्रिपाठी (3) का विकेट 17 के ही कुल योग पर गंवा दिया था लेकिन इसके बाद रहाणे और स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़ते हुए पुणे को जीत की ओर अग्रसर किया लेकिन 71 के कुल योग पर रहाणे के आउट होते ही मानो बदकिस्मती ने पुणे को घेर लिया।

उसने 98 के कुल योग पर महेंद्र सिंह धौनी (10) का विकेट गंवाया। धौनी लय में नहीं दिखे। इसके बाद स्मिथ ने मनोज तिवारी (7) के साथ टीम को जीत तक ले जाने का प्रयास किया लेकिन तिवारी 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए।इसके बाद जानसन ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्मिथ को आउट किया। स्मिथ का कैच सीमा रेखा पर अंबाती रायडू ने लपका। यहां से मैच का पासा ही पलट गया। अंतिम तीन गेंदों पर पुणे को सात रन चाहिए थी। सुंदर (नाबाद 0) और डेनियल क्रिस्टीयन (4) ने पूरी कोशिश की लेकिन वे एक रन से चूक गए। क्रिस्टीयन अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। इस तरह मुम्बई ने यह मैच एक रन से अपने नाम किया। क्रूनाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इससे पहले, पुणे ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुम्बई इंडियंस को आठ विकेट पर 129 रनों पर सीमित कर दिया। मुम्बई की ओर से क्रूनाल पांड्या ने सबसे अधिक 47 रन बनाए।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का मुम्बई का फैसला सही नहीं रहा। उसने मात्र आठ रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों लेंडल सिमंस (3) और पार्थिव पटेल (4) के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को जयदेव उनादकट ने आउट किया।

इसके बाद अंबाती रायडू (12) और कप्तान रोहित शर्मा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। स्कोर 41 रनों तक पहुंचा था कि कप्तान स्टीवन स्मिथ ने रायडू को रन आउट कर मुम्बई को तीसरा झटका दिया।रोहित 56 के कुल योग पर आउट हुए। रोहित ने 22 गेंदों पर चार चौके लगाए। उन्हें एडम जाम्पा ने आउट किया। केरन पोलार्ड (7) और हार्दिक पांड्या (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और क्रमश: 65 तथा 78 के कुल योग पर आउट हुए।पिछले मैच में मुम्बई के हीरो रहे कर्ण शर्मा (1) को 79 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन और शार्दुल ठाकुर ने सहभागिता से रन आउट किया।इसके बाद हालांकि क्रूनाल और मिशेल जानसन (नाबाद 13) ने पारी को सम्भालते हुए आठवें विकेट के लिए 50 रन जोड़े। क्रूनाल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। जानसन ने 13 गेंदों पर एक छक्का लगाया। पांड्या का विकेट 129 के कुल योग पर गिरा।पुणे की ओर से उनादकट, क्रिस्टीयन और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए। मुम्बई की टीम ने फाइनल में अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया लेकिन वह इस स्कोर को बचाने में सफल रही। इससे पहले 2009 के फाइनल में डेक्कन चार्जर्स ने फाइनल में 143 रन बनाए थे और फिर अच्छी गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों से हराया था।

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD