Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

जमशेदपुर में हत्याओं को लेकर हुई हिसा के बाद तनाव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची/जमशेदपुर , 21 May 2017

बच्चों की चोरी के संदेह में चार मुस्लिमों सहित सात लोगों की हत्या किए जाने को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन के एक दिन बाद रविवार को जमशेदपुर में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने कहा कि जमशेदपुर के दो इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है।झारखंड पुलिस के महानिदेशक आशीष बत्रा ने आईएएनएस से कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। जमशेदपुर के दो इलाकों में धारा 144 लागू है। त्वरित कार्रवाई बल और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है।"बीते पखवाड़े में बच्चा चोर या बच्चा उठाने की अफवाहों से कई जाने चली गईं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें जमशेदपुर के बाद बोकारो और धनबाद जिले में हुईं।मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने अपने समुदाय के चार लोगों की हत्या को लेकर जमशेदपुर में शनिवार को कई जगहों पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज किया, आंसू गैस छोड़े और हवा में गोलियां दागी।बीते दो महीने में नाराज भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण लोगों पर हमला किया। 

इसमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी और कई अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।पूर्वी सिंहभूम जिले के सरायकेला-खरसावा जिले के राजनगर गांव और बागबेरा पुलिस थाना इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहों में गुरुवार को सात लोगों की हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति की हत्या बोकारो में हुई।झारखंड सरकार ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की पहले ही घोषणा की है।बीते सप्ताह सरायकेला-खरसावा जिले में इसी तरह के आरोपों में तीन लोगों की हत्या हुई थी।जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावा जिले में मारे गए 11 लोगों में से चार मुस्लिम समुदाय से हैं और बाकी हिंदू हैं।झारखंड पुलिस ने लोगों से व्हाट्सएप समूहों के जरिए फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है और इस तरह की अफवाहों के मामले में लोगों से पुलिस से संपर्क करने के लिए दैनिक अखबारों में विज्ञापन दिया है। व्हाट्एप अफवाहों के अनुसार, बच्चा उठाने वाले गिरोह बच्चों का अपहरण किडनी प्रत्यारोपण के लिए कर रहे हैं।मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पशु व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है और सरायकेला-खरसावा जिले में हत्या की गई, लेकिन जिला प्रशासन ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD