Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

शरद जोशी : जिन्होंने हिंदी व्यंग्य को दिलाई प्रतिष्ठा

जन्मदिन : 21 मई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2017

हिंदी के प्रमुख व्यंग्यकार शरद जोशी को हो सकता है, कम लोग जानते हों। यह भी संभव है कि नई पीढ़ी उनसे बिल्कुल अनजान हो, लेकिन उनकी व्यंग्यात्मक कहानियों पर आधारित धारावाहिक 'लापतागंज' से सभी वाकिफ होंगे, जिसका प्रसारण मनोरंजन चैनल 'सब' पर किया गया। शरद जोशी ने सामाजिक विसंगतियों का चित्रण बड़े ही मनोयोग से किया है और व्यंग्य विधा को नया आयाम दिया है। वह चकल्लस पुरस्कार से सम्मानित हुए और हिंदी साहित्य समिति (इंदौर) द्वारा 'सास्वत मरतड' की उपाधि से नवाजे गए। शरद जोशी का जन्म 21 मई, 1931 को मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। लेखन में इनकी रुचि शुरू से ही थी। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के सूचना एवं प्रकाशन विभाग में काम किया, लेकिन बाद में सरकारी नौकरी छोड़कर पूरा समय लेखन को दिया। जोशी इंदौर में ही रहकर रेडियो और समाचारपत्रों के लिए लिखने लगे। उन्होंने कई कहानियां भी लिखीं, लेकिन व्यंग्यकार के रूप में ही स्थापित हुए।

शरद जोशी भारत के पहले व्यंग्यकार थे, जिन्होंने सन् 1968 में पहली बार मुंबई में चकल्लस के मंच पर, जहां हास्य कविताएं पढ़ी जाती थीं, गद्य पढ़ा और हास्य-व्यंग्य में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने अपने वक्त की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विसंगतियों को बड़ी पैनी निगाह से देखा और उन पर चुटीले अंदाज में लिखा, इसलिए अधिक लोकप्रिय भी हुए।'दूसरी सतह', 'प्रतिदिन', 'परिक्रमा' और 'किसी बहाने' शरद जोशी की लिखी प्रमुख व्यंग्य-कृतियां हैं। वह अपने व्यंग्य की छाप पाठक पर बिहारी के दोहों की तरह छोड़ देते थे। उन्होंने 'क्षितिज', 'छोटी सी बात', 'सांच को आंच नहीं' और 'उत्सव' जैसी फिल्मों की पटकथा भी लिखी।

शरद जोशी की व्यंग्यपूर्ण रचनाओं में जो हास्य, कड़वाहट, मनोविनोद और चुटीलापन है, वही उनके जनप्रिय रचनाकार होने कर आधार है। उन्होंने टेलीविजन के लिए भी कई धारावाहिक लिखे। उनके लिखे धारावाहिक 'ये जो है जिंदगी', 'विक्रम बेताल', 'वाह जनाब', 'देवी जी', 'ये दुनिया गजब की', 'दाने अनार के' और 'लापतागंज' को कौन भूल सकता है! उन्होंने 'मैं, मैं, केवल मैं' और 'उर्फ कमलमुख बी.ए.' जैसे उपन्यास भी लिखे।नई दुनिया, कादंबरी, ज्ञानोदय, रविवार, साप्ताहिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स जैसी पत्र-पत्रिकाओं के लिए भी उन्होंने नियमित स्तंभ और बहुत कुछ लिखा। मध्यप्रदेश सरकार ने इनके नाम पर 'शरद जोशी सम्मान' भी शुरू किया। 5 सितंबर, 1991 को मुंबई में उनका निधन हो गया।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD