Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

बिहार में भाजपा ने नीतीश, लालू का पुतला फूंका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 18 May 2017

पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद का पुतला फूंका। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रदेश कार्यालय से आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकर्ता शामिल हुए। यह मार्च डाक बंगला चौराहा पहुंचा, जहां नीतीश और लालू का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ता 'नीतीश-लालू मुर्दाबाद', 'जंगलराज नहीं चलेगा' और 'तेजस्वी, तेज प्रताप मुर्दाबाद' के नारे लगाए। इस मौके पर डाक बंगला चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।इस मौके पर विधानसभा में विपक्षी दल के नेता प्रेम कुमार ने कहा कि इस मामले को लेकर पार्टी के नेता गुरुवार शाम राजभवन जाकर राज्यपाल से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यालय पर हमले के विरोध में लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का पुतला पूरे बिहार में फूंका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला लालू के इशारे पर हुआ। विरोध-प्रदर्शन में राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश कार्यालय के पास बुधवार को भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा का आरोप है कि राजद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर हमला बोल दिया, वहीं राजद का कहना है कि राजद कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर भाजपा के लोगों ने पथराव किया। दोनों तरफ से पटना के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD