Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

तमिलनाडु में सरकारी बसों की हड़ताल, जनजीवन ठप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 15 May 2017

तमिलनाडु में अधिक वेतन की मांग को लेकर शुरू हुई परिवहन कर्मचारी संघों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण सोमवार को राज्य में जनजीवन ठप हो गया और हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम कर्मचारी संघों ने महंगाई के कारण वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर रविवार मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।बस डिपो पर बेहद कम कर्मचारी ही काम पर पहुंचे, जिसके कारण लंबी दूरी की अंतर-राजकीय सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुईं।उन छात्रों को भी सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिन्हें सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना था। उन्होंने संघ के नेताओं से बसें चलने देने की अपील की, ताकि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच पाएं।सरकार से चार चरणों में हुई बातचीत का कोई हल न निकलने पर परिवहन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल के कारण जहां सरकारी बसें सड़कों से नदारद रहीं, वहीं निजी बस संचालकों ने हड़ताल का लाभ उठाते हुए ग्राहकों से मनमाने दाम वसूले।परिवहन मंत्री एम.आर. विजयभास्कर ने कहा कि अधिक दाम वसूलने वाले निजी परिवहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने साथ ही कहा कि जल्द ही अधिक से अधिक बसों का संचालन बहाल करने के प्रयास जारी हैं।समस्या से निपटने के लिए रेल प्रशासन ने कई विशेष रेलगाड़ियां चलाई हैं।मुख्यमंत्री ई. पलनीस्वामी की सरकार ने हड़ताल समाप्त कराने के उद्देश्य से संघों को बातचीत के लिए बुलाया है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD