Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया

 

बिस्तर पर जल्दी जाना शुक्राणुओं के लिए फायदेमंद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 14 May 2017

पिता बनने की इच्छा रखने वाले लोगों को जल्दी बिस्तर पर सोने जाने की आदत फायदेमंद होती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि आधी रात से पहले सोने वालों में शुक्राणु ज्यादा बेहतर व स्वस्थ रहते हैं। एक शोध में पता चला है कि ऐसे लोग, जिन्होंने रात 8 बजे से 10 बजे के बीच में सोए, उनमें शुक्राणुओं की गतिशीलता सबसे अच्छी रही। इसका मतलब है कि शुक्राणु अच्छे तैराक रहे और उनके अंडे के निषेचित करने की संभावना अच्छी रही।दूसरी तरफ ऐसे लोग जो आधीरात के बाद सोने गए, उनमें शुक्राणुओं की संख्या कम रही और उनके शुक्राणु जल्दी मर गए।छह घंटे या इससे कम की नींद इसे और बदतर बना देती है।डेली मेल की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हारबिन मेडिकल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कहा कि देर से बिस्तर पर जाना नुकसानदेह है, क्योंकि यह शुक्राणु विरोधी एंटीबॉडी के स्तर को बढ़ा देते हैं। 

यह एक प्रकार का प्रोटीन है, जिसे इम्यून सिस्टम द्वारा उत्पन्न किया जाता है। यह स्वस्थ शुक्राणुओं को नष्ट कर देता है।पहले के शोध में पता चला था कि एक व्यक्ति जो आठ घंटे की नींद ले रहा है, उसकी तुलना में छह घंटे की नींद लेने वाले में शुक्राणुओं की संख्या 25 फीसदी कम होती है।इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'मेडिकल साइंस मॉनिटर' में किया गया है। इसमें शोध दल ने 981 लोगों के नींद के तरीकों की निगरानी की। इसमें 981 स्वस्थ लोगों को एक निश्चित समय 8 बजे से 10 बजे, 10 बजे से मध्यरात्रि या इसके बाद बिस्तर पर जाने के लिए निर्देश दिया गया।वैज्ञानिकों ने उनके नियमित शुक्राणुओं के नमूने लेकर उनके शुक्राणुओं की संख्या, आकार और गतिशीलता की जांच की।

 

Tags: HEALTH , STUDY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD