Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मुंबई में जस्टिन बीबर की धमाकेदार प्रस्तुति, दर्शक दीवाने हुए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 May 2017

ग्रैमी पुरस्कार विजेता कनाडा के पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने बुधवार रात यहां प्रशंसकों से खचाखच भरे डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में धमाकेदार प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को दीवाना बना दिया। बीबर के कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की और 'बेबी' गायक की भारत में पहली प्रस्तुति के गवाह बने। 23 वर्षीय पॉप स्टार का भारत में यह कार्यक्रम उनके पर्पज वर्ल्ड टूर का हिस्सा था। इस कार्यक्रम का आयोजन व्हाइट फॉक्स इंडिया ने किया था।बीबर लंबे इंतजार के बाद मंच पर पहुंचे और 'हैलो इंडिया' बोलकर भीड़ का अभिवादन किया। उनके 'हैलो इंडिया' बोलते ही प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। उन्होंने हाथ उठाकर उनका स्वागत किया।

बीबर की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक स्टेडियम में अपराह्न् से ही जुटने लगे थे, लेकिन भीषण गर्मी में घंटों के इंतजार से भी उनका उत्साह ठंडा नहीं पड़ा था।बीबर ने भारतीय दर्शकों की तारीफ में मंच से कहा, "मैं यहां एक खूबसूरत देश में हूं और यह मेरे लिए यह बहुत खूबसूरत रात है। मैं पहली बार यहां आप सबके बीच में हूं। आप सब बहुत खास हैं।"पॉप स्टार ने जब अपने लोकप्रिय गीतों 'कोल्ड वाटर', 'लव योरसेल्फ', 'आई विल शो यू' पर प्रस्तुति दी तो उनकी कुछ महिला प्रशंसक भावुक नजर आईं।कार्यक्रम की मेजबानी फिल्म 'हैरी पॉर्टर' की अभिनेत्री इलारिका जॉनसन ने की। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अन्नू मल्लिक, रेमो डिसूजा, जैकलीन फर्नाडिज, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और रवीना टंडन भी नजर आए। 

कुछ अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।बीबर अपनी डांसर टीम के साथ शॉर्ट्स और टी-शर्ट में मंच पर पहुंचे। उस वक्त स्टेडियम में दर्शकों का जोश चरम पर था।इस कार्यक्रम का गवाह बनने देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आए थे, खासकर युवा दर्शक।हालांकि मीडिया कर्मियों को लाइव शो को कवर करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्हें कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश में मुश्किलें आईं।संगीत कार्यक्रम और कलाकारों को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। सुरक्षा में करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के निजी अंगरक्षक शेरा ने बीबर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रखी थी।बीबर चार्टर्ड विमान से बुधवार सुबह यहां पहुंचे थे। वह मुंबई में दी गई इस प्रस्तुति के बाद नई दिल्ली, आगरा और जयपुर भी घूमने जाने वाले हैं। उनके साथ उनकी मां पैट्रीशिया भी हैं।

 

Tags: HOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD