Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

वेनेजुएला में विरोध प्रदर्शन जारी, 37 मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कराकस , 07 May 2017

वेनेजुएला में एक अप्रैल से सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति निकोलस मडुरो के समर्थकों ने शांति के लिए और आतंकवाद के विरोध में मार्च का आह्वान किया। इसमें सत्तारूढ़ युनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य शामिल हैं।विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) का समर्थन कर रही महिलाओं ने सरकार की दमन की नीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है।गौरतलब है कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे विपक्ष के नेता लियोपोल्डो लोपेज की पत्नी लिलियन टिंटोरी के नेतृत्व में विपक्षी धड़े का 'मार्च ऑफ द वुमेन' शुरू हुआ। लियोपोल्डो जेल में बंद हैं।

देश में शनिवार को हुए इन विरोध प्रदर्शनों से तनाव बढ़ गया है। विपक्षी धड़ा मडुरो सरकार को देश की राजनीति एवं आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक संकट के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है।मडुरो प्रशासन ने इस सप्ताह विपक्ष पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है।सरकार ने शुक्रवार को हेक्डर लुगो (20) की मौत की पुष्टि की। लुगो गुरुवार को विपक्ष के प्रदर्शनों के दौरान घायल हो गया था जिसके बाद से विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।गृह, न्याय एवं शांति मंत्री नेस्टर रेवेरोल के मुताबिक, 135 दुकानों को लूट लिया गया है। सुरक्षा संगठनों ने इस लूट के लिए 45 आपराधिक गिरोहों की पहचान की है।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD