Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

भारत को बैडमिंटन की महाशक्ति बनाएंगे : हिमंता बिस्वा सरमा

हिमंता बिस्वा सरमा
हिमंता बिस्वा सरमा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2017

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को इस लोकप्रिय खेल के विस्तार को लेकर अपनी योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने अगले ओलंपिक खेलों से पहले भारत को बैडमिंटन महाशक्ति बनाने का ऐलान किया। सरमा को पूर्व अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता के निधन के बाद दो हफ्ते पहले सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि 2020 के टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को बेहतर करने के लिए पहले ही एक टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है।सरमा ने यहां आयोजित संवाददात सम्मेलन में बताया, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि देश ओलंपिक खेलों में बड़ी शक्ति बनकर उभरे, लिहाजा हमारा पहला लक्ष्य अगले ओलंपिक खेलों में ज्यादा से ज्यादा पदक पर कब्जा करना है। 

हम अपने बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हर मदद देना चाहते हैं, ताकि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन सकें।मौजूदा अध्यक्ष सरमा, असम की जलुकाबरी विधानसभा के वर्तमान विधायक होने के साथ साथ राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। उन्होंने यहां कोच, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों के साथ चली पूरे दिन की बैठक के बाद आगे की योजनाओं का एलान किया। उन्होंने आगे बताया कि मैंने भारत को बैडमिंटन में दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए उपायों पर विस्तार से चर्चा की है। हमने एक उच्चस्तरीय समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और जल्द ही आगे की योजनाओं का खुलासा करेंगे।

खेल को लोकप्रिय बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए नए अध्यक्ष ने बताया, कि एसोसिएशन का मकसद देशभर में बैडमिंटन अकादमियों की स्थापना करके इसे सबसे लोकप्रिय खेल बनाना है। उन्होंने कहा, ह्लहम चाहते हैं कि देश के हर राज्य में अपनी अकादमी बनाई जाए, ताकि देश के युवा लड़के और लड़कियां इस खेल से बड़े पैमाने पर जुड़ सकें।इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए डॉक्टर सरमा ने एक नया नारा दिया है-चलों हम बैडमिंटन को देश के आम आदमी तक पहुंचायें-।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD