Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

'सैनिकों के शव क्षत-विक्षत करने का नतीजा पाकिस्तान भुगतेगा'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 May 2017

उप सैन्य प्रमुख शरत चंद ने मंगलवार को कहा कि दो भारतीय जवानों की हत्या और उनके शवों के साथ बर्बरता पाकिस्तान की हताशा का सबूत है और उसे इस कृत्य की जिम्मेदारी लेनी होगी तथा इसका खामियाजा भुगतना होगा। लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने यहां एक समारोह से इतर कहा, "यह उनकी हताशा को दिखाता है। यह निंदनीय कृत्य है। लेकिन, इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।"उन्होंने कहा, "उनका (पाकिस्तान का) कहना है कि उनके बलों ने यह नहीं किया है। अगर उन्होंने नहीं किया तो फिर किसने किया? सुरक्षा बलों ने उनका समर्थन किया, वे सीमापार कर हमारे क्षेत्र में आए और इस घटना को अंजाम दिया।"

उन्होंने कहा कि भारत इसका जवाब अपनी पंसद की जगह और अपने समय से देगा।उन्होंने कहा, "उन्हें (पाकिस्तान) इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और इसका नतीजा भुगतना होगा। हम यहां यह नहीं बताने जा रहे हैं कि हम क्या करने जा रहे हैं। बोलने के बजाए, हम अपनी पसंद की जगह और समय के हिसाब से जवाब देंगे।"जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक सैनिक और बीएसएफ के एक जवान की हत्या कर उनके शवों को क्षत-विक्षत किया गया। भारत ने इसका इलजाम पाकिस्तान पर लगाया है, पाकिस्तान ने इससे इनकार किया है।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD