Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र

 

101 वर्षीय मान कौर ने 'स्काई वॉक' का रिकार्ड बनाया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 28 Apr 2017

भारत की 101 वर्षीय एथलीट मान कौर 'स्काई वॉक' करने वाली सबसे उम्रदराज एथलीट बन गईं हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के लोकप्रिय स्थल स्काई टॉवर पर 'स्काई वॉक' कर यह रिकॉर्ड बनाया। मान कौर ने गुरुवार को ऑकलैंड में वर्ल्ड मास्टर गेम्स में यह कारनामा किया। उन्होंने शहर से 192 मीटर की ऊंचाई पर 'स्काई वॉक' की।इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने में मान कौर के 79 वर्षीय बेटे गुरदेव सिंह ने उनका साथ दिया। मान ने अपने बेटे का हाथ पकड़कर यह 'स्काई वॉक' की। एक बयान में मान कौर ने कहा, "हर किसी को यह करना चाहिए। सभी को यहां आकर 'स्काई सिटी' का आनंद लेना चाहिए।"पंजाब की निवासी मान कौर इन खेलों की सबसे उम्रदराज प्रतिस्पर्धी थीं। उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, शॉटपुट और भाला फेंक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। वेटाकेरे में ट्रस्ट्स स्टेडियम में अंतिम प्रतियोगिता में मान कौर ने भाला फेंक स्पर्धा में गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज रिकॉर्ड को भी तोड़ा। उन्होंने पांच मीटर की दूरी पर भाला फेंका और स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक जीते।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD