Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक

 

राधा मोहन सिंह और साइप्रस के कृषि, ग्रामीण विकास तथा पर्यावरण मंत्री, निकोस कौयलिस की नई दिल्ली में द्वपक्षीय बैठक

भारत और साइप्रस ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए कार्य योजना वर्ष 2017-18 पर हस्‍ताक्षर किए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2017

भारत और साइप्रस के कृषि मंत्रियों ने आज नई दिल्ली मॆं कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए पहले से हुए समझौता ज्ञापन के कार्यान्‍वयन के लिए कार्य योजना वर्ष 2017-18’ पर हस्‍ताक्षर किया। भारत की तरफ से केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने और साइप्रस की तरफ से कृषि, ग्रामीण विकास तथा पर्यावरण मंत्री श्री निकोस कौयलिस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस कार्य योजना में सूचना के आदान-प्रदान, दोनों देशों के विभिन्‍न संस्‍थानों में विशिष्‍ट क्षेत्रों में कार्यरत वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों के लिए प्रशिक्षण/विचार-विनमय कार्यक्रम, जर्म प्‍लाज़मा एवं प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने आदि के लिए संयुक्‍त अनुसंधान परियोजनाओं के संचालन, संयुक्‍त कार्यशालाओं एवं सम्‍मेलनों के आयोजन जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री ने साइप्रस के कृषि, ग्रामीण विकास तथा पर्यावरण मंत्री, श्री निकोस कौयलिस का स्‍वागत करते हुए यह उल्‍लेख किया कि भारत और साइप्रस के सदैव मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों ने अंतर्राष्‍ट्रीय मामलों में एक-दूसरे के दृष्‍टिकोणों का समर्थन किया है ।

श्री सिंह ने जानकारी दी कि भारत ने कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में काफी प्रगति की है । यह क्षेत्र अभी भी लोगों की आय का प्रमुख स्रोत है। सरकार खादयान्‍नों की बढ़ती मांग पूरा करने के लिए न केवल कृषि उत्‍पादन में तेजी से वृद्धि कर रही है बल्‍कि कृषि पर निर्भर लोगों की आय में भी वृद्धि कर रही है। सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस संबंध में किए गए प्रयासों पर संक्षिप्‍त रूप से प्रकाश भी डाला।केंद्रीय कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री ने यह भी उल्‍लेख किया कि उनकी सरकार ने न केवल व्‍यापार एवं निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए बल्‍कि वर्षों से अर्जित जानकारी को बांटने और समान विचारधारा वाले देशों के साथ संबंधों को बढ़ाने पर जोर दिया है । श्री सिंह ने साइप्रस के कृषि, ग्रामीण विकास एवं पर्यावरण मंत्री को भारत आने के लिए धन्‍यवाद दिया और कहा कि इस दौरे से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और भी मजबूत हुए हैं।

 

Tags: Radha Mohan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD