Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल

 

तमिलनाडु : बदहाल हैं अम्मा के किसान पुत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

24 Apr 2017

देश की अर्थव्यस्था में कृषि का व्यापक योगदान है, लेकिन कृषि और किसान कभी भी राजनीति की चिंता नहीं बना, हालांकि उसकी बदहाली पर राजनीति खूब की जाती है और घड़ियाली आंसू बहाए जाते हैं। किसानों की अंतहीनपीड़ा को केवल वोट बैंक तक सीमित रखा जाता है। किसान राजनीति और सरकारों के लिए गन्ने की तरह है, जिसे चूसकर बेदम कर दिया जाता है। उसे केवल चुनावी मोहरा समझा जाता है।स्वतंत्र भारत में आज तक कृषि को उद्योग का दर्ज नहीं मिल पाया। दूसरी तरह किसानों की समस्याओं को लिए कोई कारगर और ठोस नीति नहीं तैयार हो पाई। बदहाल कृषि और उसे सीधे अर्थव्यवस्था से जोड़ने एवं किसानों की बदहाली को दूर करने के लिए आज तक कोई नीतिगत उपाय सरकारों ने नहीं खोजा। देश में किसान और कृषिहित के लिए जो भी योजनाएं बनीं या बनाई गईं, उसका लाभ किसानों को नहीं मिला। इसकी वजह क्या रही इस पर भी कभी विचार करने की कोशिश नहीं की गई। दिल्ली हो फिर राज्यों की सरकारें कभी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया। देशभर में सबसे अधिक किसान दक्षिण भारत में आत्महत्या करते हैं।

सच तो यह है कि किसानों की खुदकुशी को सत्ता से बेदखल रहने वाला दल खूब मुद्दा बनाता है, लेकिन जब वह सरकार में आता है तो सब कुछ भूल जाता है। तमिलनाडु के किसान राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर 14 मार्च से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान अपनी बदहाली दूर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने तक गए, लेकिन बात नहीं बन पाई। किसानों ने अपनी आवाज सरकारों तक पहुंचाने के लिए हर उपाय अपनाए, लेकिन राष्ट्रीय मीडिया में उनकी तकलीफ बहस का मुद्दा नहीं बन पाई। मीडिया में तलाक, गोरक्षा, उपचुनाव, दिल्ली नगर निगम और दूसरे मसले छाए रहे, लेकिन किसानों की बात प्रमुखता से नहीं उठाई गई। किसानों ने सरकार और मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए तपती धूप में सारे उपाय किए। मरे किसान साथियों की खोपड़ियों के अलावा नग्न प्रदर्शन, सांपों-चूहों के साथ भी प्रदर्शन किया। यहां तक की मूत्रपान तक किया। लेकिन सरकारों की सेहत पर इसका कितना असर पड़ा, यह आप खुद समझ सकते हैं। 

तमिलनाडु में 150 साल का अब तक का सबसे भयंकर सूखा पड़ा है। इस वजह से राज्य के किसान कर्ज में डूब गए हैं, वहां के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। राज्य में एक साल के दौरान तकरीन 400 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। किसानों की तरफ से जो मांग रखी गई है, उसमें कोई बुराई नहीं है। किसान राज्य के किसानों का 7000 करोड़ कर्ज माफ करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सूखा राहत निधि से 40 हजार करोड़ रुपये की सहायाता के अलावा सूखे से निपटने के लिए राज्य की सभी नदियों को जोड़ने की बात रखी है। फसल का उचित दाम दिलाने के साथ मृतक किसानों के आश्रितों को सरकारी पेंशन देने की मांग भी रखी है। किसानों की मांगों में कहीं से भी कुछ नाजायज नहीं दिखता है। केंद्र और राज्य सरकारें तमाम तरह की सामाजिक पेंशन योजनाएं लागू कर अरबों रुपये लुटा रही हैं। इन योजनाओं को लोग बेजा लाभ भी उठा रहे हैं, लेकिन किसानों के लिए यह सुविधा नहीं दी जाती है। पेंशन कोष की स्थापना तक नहीं की गई।

सूखा, बाढ़ और दूसरी आपदाओं से निपटने के लिए बीमा सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन वह इनती उलझी हुई हैं कि उसका लाभ किसानों को नहीं मिल पाता है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनावी सपने पूरे होने के बाद किसानों की कर्जमाफी का ऐलान हो सकता है। फिर दूसरे राज्यों के किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता। राजनीति और सियासीदल किसानों को राज्य और क्षेत्र की सीमा में क्यों बांधने की कोशिश कतरे हैं। देशभर के किसानों की समस्याएं एक जैसी हैं, लिहाजा इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। समता और समानता के आधार पर किसानों को एक जैसी सहूलियतें मिलनी चाहिए। तमिलनाडु के किसान कर्जमाफी और स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे हैं। ये किसान उस राज्य के हैं, जहां कभी अम्मा की लोकप्रिय सकरार थीं। वह गरीबों और आम आदमी में सबसे लोकप्रिय रहीं। 

लेकिन किसानों की बदहाली दूर करने के लिए भी उन्होंने भी कुछ खास कदम नहीं उठाया। अगर उनकी तरफ से पहल की गई होती तो राज्य के किसानों की बदहाली दूर हो सकती थी। उन्हें दिल्ली आगर अपनी पीड़ा न व्यक्त करनी पड़ती। तमिलनाडु के किसानों ने 40 दिन तक दिल्ली में अपनी बात रखने को तरह-तरह के तरीके अपनाए, लेकिन अम्मा के उत्तराधिकार वाली सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। हालांकि बाद में राज्य के एक जिम्मेदार नेता ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर किसानों की पीड़ा सुनी।लेकिन सवाल यह है कि किसानों को दिल्ली तक आना ही क्यों पड़ा। क्या यह राज्य सरकारों का दायित्व नहीं है? सरकारें भी राजनीति करती हैं। किसानों की कर्जमाफी के लिए उनके अपने संसाधन नहीं रहते हैं। वह केंद्र की सरकार पर अपनी बात ठेलती हैं। 

राज्य सरकारों की यह नैतिक जिम्मेादी बनती है कि वह लोकलुभावन योजनाओं को बंद कर किसानों के व्यापकहितवाली योजनाओं को अमल में लाएं, जिससे किसानों की माली हालत को में सुधार आए। कोई भी किसान आत्महत्या को मजबूर न हों।ऐसी व्यापक ठोस नीति तैयार की जाए, जिससे किसानों को प्राकृतिक संसाधनों और सुविधाओं पर अधिक आत्मनिर्भर न होना पड़े। बाढ़ और सूखे की स्थिति में भी किसान अच्छी फसल उगाएं और उनकी मेहनत का परिणाम मिले। मंडियों तक उनकी उपज की पहुंच सुलभता से हो, जहां उनकी तरफ से उगाई गई फल, सब्जियों और दूसरी वस्तुओं को बेहतर दाम मिल पाए। 

इसके अलावा परंपरागत कृषि के बजाय उन्हें अधिक फल, सब्जियों और औषधीय खेती की ज्ञान और तकनीक उपलब्ध कराई जाए। किसानों के कल्याण के लिए बनाई गई संस्थाओं को अत्यधिक पारदर्शी और क्रियाशील बनाया जाए। सस्ते, सुलभ खाद-बीज की उपलब्धता के साथ बेहतर तकनीकी जानकारी का उन्हें लाभ मिले। फसलों के खराब होने की स्थिति में उन्हें मुवावजे की व्यापक नीति बनाई जानी चाहिए। किसानों की मूल समस्या की वजह सिंचाई की सुविधा का अभाव है। सरकारों को नदीजोड़ योजना पर व्यापक नीति तैयार करनी चाहिए। यह किसानों और कृषि के बरदान हो सकता है।तमिलनाडु के किसान अगर बदहाल हैं तो अम्मा की आत्मा के लिए यह कष्टदायी पल होगा। सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के किसानों को संकट से उबारे और उनकी जिंदगी को खुशहल बनाए, क्योंकि यह चुनी हुई सरकार का दायित्व है। 

 

Tags: KHAS KHABAR , PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD