Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया

 

'सीमा मसले पर भारत को राहत नहीं देने वाला बीजिंग'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 26 Apr 2017

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कूटनीतिक स्तर पर जारी है और इस बीच चीन के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि चीन द्वारा भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के छह जगहों का नामकर भारत में निर्वासन पर रह रहे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के अरुणाचल दौरे के विरोध में नहीं है। चीनी विशेषज्ञ का वहीं यह भी कहना है कि इसके जरिए चीन यह बताना चाहता है कि दोनों देशों के बीच सीमा के मसले पर बीजिंग, भारत को किसी तरह की राहत नहीं देने वाला।चीन वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी में भारतीय अध्ययन केंद्र के निदेशक लोंग शिंगचुन का कहना है कि भारत द्वारा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को बार-बार अरुणाचल यात्रा कराकर चीन को भड़काने की नई दिल्ली की मंशा के खिलाफ पलटवार न करने के मामले में बीजिंग बेहद उदार है।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ भारतीय 'कट्टरपंथी' यह सोचने की नादानी भी करते हैं कि नई दिल्ली हथियारों की होड़ में बीजिंग को पछाड़ देगा।लोंग ने कहा कि वास्तव में भारत को अपनी 'गलत रणनीतिक धारणाओं' से सीख लेनी चाहिए।

सरकार द्वारा प्रकाशित समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने लोंग के हवाले से लिखा है, "भारतीय मीडिया का मानना है कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों का नामकरण किया जाना तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की भारत और चीन के बीच विवादित सीमा क्षेत्र की यात्रा के खिलाफ चीन की बदले की कार्रवाई है। लेकिन इन जगहों के नामों का चीनी भाषा में मानकीकरण चीन की उस दृढ़ता को व्यक्त करता है, जिसके तहत बीजिंग सीमा विवाद को लेकर भारत से बातचीत में कोई छूट नहीं देने वाला।"लोंग ने आगे लिखा है, "नई दिल्ली ने दलाई लामा के विवादित इलाके में कई यात्राओं की व्यवस्था की और दक्षिण तिब्बत पर अपना नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश की। बीजिंग ने नई दिल्ली के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के चलते भारत के उकसाने के बावजूद बदले की कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ कूटनीतिक शिकायत दर्ज कराई।"ज्ञात हो कि बीजिंग तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अलगाववादी मानता है और अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता रहा है।

लोंग के अनुसार, "बीजिंग और नई दिल्ली के बीच सीमा विवाद संघर्ष का मूल बिंदु है। 1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को संघर्ष में बदल दिया। भारत और चीन के बीच 2003 में विवादित सीमा को लेकर विशेष प्रतिनिधित्व वार्ता प्रक्रिया शुरू होने के बाद से दोनों देशों ने सीमा विवाद पर बातचीत के लिए 19 बैठकें की हैं। दोनों देशों ने सीमा विवाद को एक किनारे रखते हुए द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंधों को प्रभावित नहीं होने दिया है।"वह आगे लिखते हैं, "दोनों देशों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सीमा विवाद पर सब्र से काम लेना चाहिए और साथ-साथ बातचीत के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना चाहिए। भारत के कुछ कट्टरपंथियों को लगता है कि भारत की सैन्य शक्ति में तेजी से इजाफा हुआ है और हथियार की होड़ में वे चीन से आगे निकलने को बेताब हैं। वास्तव में 1962 के युद्ध में भारत लाभ की स्थिति में रहा था और उन्हें अपने गलत रणनीतिक फैसलों से सीख लेनी चाहिए और मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए।"

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD