Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

आईपीएल-10 : राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने रोका मुंबई इंडियंस का विजय रथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2017

मुंबई इंडियंस का विजय रथ रुक गया है। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट टीम ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही मुम्बई टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में लगातार सातवीं जीत हासिल करने से रोक दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग के 28वें राउंड रोबिन लीग मैच में पुणे ने मुम्बई को तीन रनों से हराया। मुम्बई ने पुणे को 160 रनों पर ही रोक दिया था लेकिन उसके बल्लेबाज 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सके।मुम्बई की शुरुआत अच्छी रही। जोस बटलर (13) और पार्थिव पटेल (33) ने पहले विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने 4.2 ओवरों में ये रन जोड़े। बटलर को बेन स्टोक्स ने आउट किया। बटलर ने 13 गेदों पर तीन चौके लगाए।बल्ले के साथ लगातार सफल चल रहे नितिन राणा (3) इस मैच में नहीं चल सके और 51 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन का शिकार हुए।पार्थिव का विकेट 60 के कुल योग पर गिरा। वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड होने से पहले पार्थिव ने 27 गेंदों पर चार चौके लगाए।इसके बाद 86 के कुल योग पर कर्ण शर्मा (11) आउट हुए। कर्ण को बेन स्टोक्स ने आउट किया।कप्तान रोहित शर्मा (58) और केरन पोलार्ड (9) ने पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों पर 36 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। पोलार्ड रुककर खेल रहे थे जबकि रोहित दूसरे छोर पर बड़े शाट्स लगा रहे थे।पोलार्ड को हालांकि 122 के कुल योग पर इमरान ताहिर ने आउट करते हुए इस साझेदारी का अंत किया। पोलार्ड ने नौ गेंदों पर एक चौका लगाया।अब रोहित का साथ देने हार्दिक पंड्या (13) आए। 

अंतिम 18 गेंदों पर मुम्बई को 35 रनों की जरूरत थी और इसका दरोमदार काफी पद तक कप्तान पर था।18वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने के साथ रोहित ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने जयदेव उनादकत द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगाते हुए कप्तान के अर्धशतक का जश्न मनाया और टीम पर से दबाव कम किया।इस ओवर में 11 रन बने। अब 12 गेंदों पर मुम्बई को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत थी। 19वां ओवर बेन स्टोक्स लेकर आए। स्टोक्स ने इस ओवर में सिर्फ सात रन दिए और अपनी टीम को फिर मैच में वापस ले आए। अंतिम ओर में मुम्बई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी।उनादकत ने अंतिम ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक को आउट कर बड़ी सफलता हासिल की। हार्दिक ने 11 गेदं पर दो चौके लगाए। इसके बाद रोहित ने दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वापसी का ऐलान किया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर उनादकत ने रोहित को आउट कर मुम्बई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।रोहित ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। अगली ही गेंद पर मिशेल मैक्लेघन रन आउट हो गए। हरभजन सिंह ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाया लेकिन इसके बावजूद मुम्बई की टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई।पुणे की ओर से स्टोक्स और उनादकत ने दो-दो विकेट लिए जबकि इमरन ताहिर, सुंदर और किस्टीयन को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में पुणे की शुरुआत देखकर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही थी लेकिन मुम्बई की अनुशासित गेंदबाजी के आगे लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। राहुल त्रिपाठी (45) और अजिंक्य रहाणे (38) की सलामी जोड़ी ने पुणे को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 76 रन जोड़े। क्रुणाल पांड्या की जगह इस मैच में उतरे लेग स्पिनर कर्ण शर्मा ने अपनी ही गेंद पर रहाणे का कैच पकड़ मुंबई को पहली सफलता दिलाई। अर्धशतक की ओर बढ़ रहे राहुल को भी कर्ण ने अपना शिकार बनाया। पोलार्ड द्वारा लपके गए राहुल ने 31 गेंदें खेलीं और तीन चौके तथा दो छक्के लगाए। सलामी जोड़ी के जाने के बाद पुणे की टीम लगातार विकेट खोती रही। हरभजन सिंह ने पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ (17) को बोल्ड कर अपने टी-20 करियर के 200 विकेट पूरे किए। इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स (17) एक बार फिर विफल रहे। मिशेल जॉनसन ने उनकी गिल्लियां बिखेरीं। पिछले मैच के हीरो महेंद्र सिंह धौनी (7) को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर पुणे को बड़ा झटका दिया। इसके बाद मनोज तिवारी ने 13 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रनों की अहम पारी खेल टीम को 150 का आंकड़ा पार कराया। उन्हें आखिरी ओवर में बुमराह आउट किया। डेनियल क्रिस्टीयन आठ और वॉशिंगटन सुंदर दो रन पर नाबाद लौटे। मुंबई की तरफ से कर्ण और बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जॉनसन और हरभजन को एक-एक सफलता मिली। 

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD