Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

एमसीडी चुनाव के लिए मतदान जारी, अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2017

दिल्ली में नगर निगम के 272 वार्डो के लिए रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेता शुरुआती घंटों में ही मतदान करने वालों में शामिल रहे। उत्तर दिल्ली नगर निगम की 104 सीटों और दक्षिण दिल्ली नगर निगम की 104 सीटों और पूर्व दिल्ली नगर निगम की 64 सीटों के लिए 2,500 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के 56,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। 20,000 अतिरिक्त होमगार्ड की तैनाती भी की गई है।केजरीवाल ने सिविल लाइंस में अंडरहिल रोड ट्रांसपोर्ट कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अपने माता-पिता और बेटी के साथ वोट डाला।उपराज्यपाल अनिल बैजल और उनकी पत्नी ने ग्रेटर कैलाश 2 के मतदान केंद्र पर वोट डाला।

दिल्ली के जल संसाधन मंत्री कपिल मिश्र ने यमुना विहार के एम.सी. प्राथमिक विद्यालय और ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल राय ने बाबरपुर में एम.सी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पांडव नगर के मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए।उन्होंने लोगों से घर से बाहर निकलकर उनकी पार्टी के लिए मतदान करने और 'राष्ट्रीय राजधानी को भ्रष्टाचार से लड़ने में मदद' देने की अपील की।पांडव नगर, कोंडली, पटपड़गंज, संत नगर और बुराड़ी सहित अधिकांश क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर अच्छी तादाद में लोग देखे गए।कई क्षेत्रों में मतदान से पहले ही लोग केंद्रों के बाहर इकट्ठा हो गए। 

उन्होंने दिन चढ़ने के साथ धूप व गर्मी से बचने के लिए सुबह ही वोट डालने का फैसला किया, पर कई स्थानों पर मतदान केंद्र 100-200 मीटर दूर कर दिए जाने से भ्रम की स्थिति भी फैली। लोगों ने इस दौरान सुरक्षाकर्मियों द्वारा मदद नहीं करने की शिकायत भी की।दक्षिणी दिल्ली में चितरंजन पार्क के अमित बसु ने आईएएनएस को बताया, "यहां कई लोगों को मतदाता पर्ची नहीं मिली, जिसके कारण भ्रम की स्थिति है। मुझे और मेरी पत्नी को मतदाता पर्ची नहीं मिली। इसके अलावा पार्टी स्टालों को 200 मीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को सही जानकारी नहीं दे रही है। शहर के 13,022 मतदान केंद्रो पर 1.32 करोड़ से ज्यादा पात्र मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD