Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

कब पूरा होगा महात्मा गांधी का सपना?

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 22 Apr 2017

बिहार सरकार महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर चंपारण शताब्दी समारोह के जरिए कई कार्यक्रमों का आयोजन कर गांधी के संदेश और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है, लेकिन गांधी का सपना तभी पूरा होगा, जब सभी भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध हो जाएगी। सौ साल पहले महात्मा गांधी किसानों को अन्याय से मुक्ति दिलाने के लिए अप्रैल, 1917 में चंपारण पहुंचे थे। यहां के आंदोलन के बाद ही मोहनदास करमचंद गांधी से 'महात्मा गांधी' कहलाए। गांधी के इस आंदोलन से शुरू हुई प्रक्रिया जमींदारी उन्मूलन तक पहुंची थी। प्रसिद्ध गांधीवादी डॉ़ एस़ एऩ सुब्बाराव ने आईएएनएस से कहा, "चंपारण सत्याग्रह का संदेश 100 साल बाद आज ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। आज जमीन पूंजीपतियों के निशाने पर हैं। बिहार जैसे राज्य में जमींदारी उन्मूलन के बाद भूमि सुधार का काम ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बड़े-बड़े जमीन मालिकों के पास अब भी फर्जी नामों पर जमीन है।"

उन्होंने कहा कि 'सबका साथ सबका विकास' और 'न्याय के साथ विकास' के सरकारी जुमलों के बीच बिहार में छह लाख लोग भूमिहीन हैं। ये आवास के हक से वंचित हैं। सुब्बाराव का कहना कि भूमि का सवाल हल न होना हिंसा का सबसे बड़ा कारण है। 'चंपारण सत्याग्रह शताब्दी' के अवसर पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संबोधन शराबबंदी व फरक्का बराज पर ही केंद्रित रहा। भूमि या गांधी के दूसरे विचारों के संदर्भ में उनका कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं झलका।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सामाजिक जाति गणना के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार के कुल एक करोड़ 78 लाख 29 हजार 66 परिवारों में से 54 प्रतिशत भूमिहीन हैं। इसी तरह बिहार भूदान यज्ञ समिति को 2,32,139 दानपत्रों के माध्यम से 6,48,593 एकड़ भूमि दान में मिली। इसमें 1,03,485 एकड़ भूमि अभी भी अयोग्य भूमि में सम्पुष्ट भूमि श्रेणी के अंतर्गत बची हुई है, जिसे भूमिहीनों के बीच वितरित किया जाना बाकी है।

बिहार में 'ऑपरेशन भूमि दखल देहानी' के अंतर्गत आजादी के बाद से राज्य में अब तक 23,77,763 परिवारों को भूमि का पर्चा दिया गया था, लेकिन उसमें से मात्र 16,75,720 परिवारों को भूमि पर कब्जा मिला, जबकि 1,47,226 परिवारों को कब्जा नहीं मिला और 5,00,564 परिवारों के बारे में रिकार्ड और भूमि की जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रसिद्ध गांधीवादी पी़ वी़ राजगोपाल का कहना है, "पहचान और स्वाभिमान के लिए भूमि का मालिकाना हक जरूरी है। राज्य के हर कमजोर वर्ग के पास भी अपना घर और अपनी जमीन हो, इसके लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा।"वह नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात के एक वाकये को याद करते हुए कहते हैं, "इस देश में इस तरह के भी कानून हैं, जो उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर पर जमीन उपलब्ध कराते हैं, मगर गरीबों को नहीं।" 

बिहार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री मदन मोहन झा का दावा है कि सरकार कमजोर वर्ग की भूमि समस्याओं को लेकर चिंतित है। इसके लिए सरकार ने कई कदम भी उठाए हैं और उठा रही है। मंत्री की बातों से इतर सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष महादेव विद्रोही का कहना है कि आज भी गांधी का 'अंतिम जन' जगह-जगह धक्के खा रहा है। सिर्फ भूदान की बात करें तो 11 हजार एकड़ भूमि भूमिहीनों को नहीं देकर 79 संस्थाओं को दे दिया गया है। ये संस्थाएं आज कुछ लोगों की जमींदारी बनकर रह गई है। भूमि अधिकार की लड़ाई लड़ रहे पंकज ने आईएएनएस से कहा, "बिहार भूमि सुधार कानून, 1961 की उपधारा 45बी को संशोधित कर राजस्व मंत्री ने अदालत में चल रहे दर्जनों सीलिंग के वादों को समाप्त कर दिया है। सिर्फ पश्चिमी चंपारण में 6000 एकड़ भूमि वितरण के लिए तैयार है। इस 6000 एकड़ में 5200 एकड़ भूमि हरिनगर चीनी मिल की अधिशेष भूमि है।" पंकज का कहना है कि इन जमीनों में से 1200 एकड़ भूमि पर चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार राजकुमार शुक्ल के नाम पर कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी चाहिए और बाकी जमीन भूमिहीनों के बीच बांट दी जानी चाहिए।गांधीवादी अशोक भारत का मानना है कि गांधी के केंद्र में 'अंतिम व्यक्ति' था, आज उसकी स्थिति को विश्लेषित करने और ठोस कदम उठाने का वक्त है, यही चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष की सार्थकता होगी।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD