Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भाजपा, कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रांसफार्मर से तेल चुरा रहे हैं : अरविंद केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2017

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की छवि खराब करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में बिजली और पानी की आपूर्ति को बाधित कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में बनाए रखने के लिए वोट देते हैं तो फिर लोग ही डेंगू और चिकनगुनिया के लिए जिम्मेदार होंगे, क्योंकि 'भाजपा दस सालों में मच्छर जनित बीमारियों से निजात नहीं दिला सकी और दिल्ली को साफ नहीं कर सकी।'बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, "भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता ट्रांसफार्मरों से तेल चुरा रहे हैं। कई जगहों पर पानी की आपूर्ति बाधित करने के लिए उन्होंने पाइप से वाल्व निकाल लिया। 

संगम विहार में उन्होंने सीमेंट डालकर सीवर को बंद कर दिया।"केजरीवाल ने कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति की दिक्कत रविवार तक जारी रह सकती है। इसी दिन दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव होने हैं।केजरीवाल ने कहा, "यदि आप अपने इलाके में इस तरह की समस्या का सामना करते हैं तो हमें बताइए हम समाधान करेंगे। लेकिन, सावधान रहिए और समझिए की यह भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की शरारत है।"निजी बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 70 फीसदी ट्रांसफार्मरों से तेल चुराया गया है, इससे राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल हुई।

केजरीवाल ने एक साल में दिल्ली को साफ करने का वादा किया और लोगों से भाजपा और कांग्रेस को वोट नहीं देने का आग्रह किया।केजरीवाल ने कहा, "भाजपा दस साल में दिल्ली साफ नहीं कर सकी और न डेंगू से छुटकारा दिला सकी। इसलिए सावधानी से वोट करें नहीं तो यदि आपका बच्चा डेंगू या चिकनगुनिया से पीड़ित हुआ तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। हमारे अस्पताल उनका इलाज करेंगे लेकिन बच्चे पीड़ित ही क्यों हो।"केजरीवाल ने कहा, "पूरे देश से कांग्रेस गायब हो रही इसलिए कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद मत करें। इसके अलावा भाजपा दस सालों में नगर निगम में रहने के बाद भी विफल रही है। भाजपा दिल्ली को साफ नहीं कर सकी और न ही मच्छर जनित डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को खत्म कर सकी।"

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD