Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन आप ने पंजाब में शेष बचे चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

 

आईपीएल-10 : हाशिम अमला का शतक बेकार, मुम्बई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 20 Apr 2017

जोस बटलर (77) के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के हैरतअंगेज प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस टीम ने गुरुवार को होल्कर स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के 22वें राउंड रोबिन लीग मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट से हरा दिया। पंजाब ने हाशिम अमला (नाबाद 104) के करियर के पहले टी-20 शतक की बदौलत मुम्बई के सामने 199 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। मुम्बई ने शानदार शुरुआत की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने सामने आए अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। बटलर के अलावा उसके लिए नितीश राणा ने नाबाद 62 रनों की नायाब पारी खेली। पार्थिव पटेल ने भी 37 रन बनाए। मुम्बई ने जीत के लिए जरूरी रन 15.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिए। मुम्बई ने 27 गेंदें शेष रहते विजयश्री हासिल कर ली। पटेल और बटलर ने पहले विकेट के लिए 81 रनों की साझेदार की। पटेल का विकेट मार्कस स्टोइनिस ने लिया। पटेल ने 18 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाए। दोनों ने आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के दौरान सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड अपने नाम किया।

इसके बाद बटलर का साथ देने आए राणा ने एक बेहतरीन पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 85 रनों की साझेदारी की। राणा ने इस मैच के जरिए एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम किया। 56 के कुल योग पर पहुंचने के साथ वह बिना चौके के आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। तीसरे क्रम पर खेलते हुए बीती चार पारियों में चार अर्धशतक लगाने वाले राणा ने 34 गेंदों का सामना कर सात छक्के लगाए जबकि अपने करियर की अब तक की सबसे बड़ी टी-20 पारी खेलने वाली बटलर 37 गेंदों पर सात चौके और चार छक्के लगाते हुए मुम्बई को आसानी से जीत तक ले गए। बटलर का विकेट 166 के कुल योग पर गिरा। इंग्लिश खिलाड़ी को मोहित शर्मा ने कप्तान ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। बटलर का साथ देने आए हार्दिक पंड्या (नाबाद 15) ने उन्हीं की अंदाज में खेलते हुए राणा के साथ मिलकर अपनी टीम को बड़ी जीत तक पहुंचा दिया। हार्दिक ने 4 गेंदों का सामना कर दो चौके और -एक छक्का लगाया। 

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों पर 33 रन जोड़े। पंजाब की ओर से इशांत शर्मा सबसे महंगे साबित हुए। इशंत ने चार ओवर में 58 रन लुटाए जबकि उनके हाथ एक भी विकेट नहीं लगा। इससे पहले, हाशिम अमला (नाबाद 104) की शतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। अमला का यह टी-20 क्रिकेट में पहला शतक है। अमला जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे उसके आगे मुंबई का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण बेबस नजर आया। अमला ने मुंबई के प्रमुख गेंदबाज लसिथ मलिंगा की गेंदों पर अकेले 51 रन बनाए। आखिरी ओवर फेंकने आए मलिंगा की पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। इसकी अगली गेंद पर भी उन्होंने छह रन बोटरे। अमला ने अपनी पारी में 60 गेंदें खेलीं और छह छक्के तथा आठ चौके मारे। मलिंगा ने अपने चार ओवरों में 58 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।मनन वोहरा के बीमार होने के कारण इस मैच में उतरे शॉन मार्श (26) ने अमला के साथ मिलकर पंजाब को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मुंबई के आक्रमण का कुशलता से सामना किया और 5.5 ओवरों में 46 रन बनाए।

मार्श को मिशेल मैक्लेघन ने केरन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। मार्श ने आउट होने से पहले मुंबई के खिलाफ आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए थे। उनसे पहले सिर्फ सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धौनी ही ऐसा कर पाए हैं। मार्श के आउट होने के बाद भी अमला ने अपना खेल जारी रखा। दूसरे छोर पर खड़े रिद्धिमान साहा (11) ने अमला को स्ट्राइक दी और उन्हें तेजी से रन करने दिए। साहा को क्रुणाल पांड्या ने बोल्ड किया। पंजाब का दूसरा विकेट गिर जाने के बाद कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने अमला का साथ दिया और दोनों ने मिलकर तेजी से रन बटोरते हुए महज 5.3 ओवरों में 15.09 की औसत से 83 रनों की साझेदारी की। मैक्सवेल ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। मैक्सवेल की तूफानी पारी पर अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह ने ब्रेक लगाया। मैक्सवेल बुमराह की धीमी गेंद को भांप नहीं पाए और जल्दी शॉट खेलकर बोल्ड हो गए। अगले ओवर में मैक्लेघन ने मार्कस स्टोइनिस (1) को सीमारेखा पर पोलार्ड के हाथों कैच कराया।इसके बाद ज्यादतर गेंदें अमला ने खेलीं और पंजाब को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अक्षर पटेल चार रन पर नाबाद लौटे। 

 

Tags: IPL , SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD