Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली

 

पंजाब मंत्रीमंडल द्वारा सारागढी यादगार का प्रबंध ट्रस्ट को दिए जाने का निर्णय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Apr 2017

मंत्रीमंडल पंजाब ने ऐतिहासक सारागढ़ी यादगार/गुरुद्वारे का प्रबंध सारागढ़ी मैमोरियल ट्रस्ट फिरोजपुर को दिए जाने का निर्णय लिया है ताकि इन ऐतिहासिक स्थलों की और भी बढिय़ा ढंग से देख-रेख किया जाना यकीनी बनाया जा सके।इस ट्रस्ट में फौज में अपनी बढिय़ा सेवाएं प्रदान करने वाली महान विभूतियां शामिल हैं। जिसके लिए मंत्री मंडल ने जिला फिरोजपुर में फिरोजपुर छावनी में स्थित इस महत्वपूर्ण स्थल की देखरेख की ज़िम्मेदारी ट्रस्ट के हाथों में देने का निर्णय लिया है। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्री मंडल की मीटिंग के पश्चात एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस के साथ ही मंत्री मंडल ने पिछली अकाली भाजपा सरकार द्वारा गुरुद्वारा सारागढ़ी का प्रबंध बाबा नंद सिंह गुरुद्वारा नानकसर कलेरां (जगराओं) को 30 वर्षा के लिए दिए जाने के आदेशों को भी रद्द कर दिया।कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने 12 सितंबर ,1897 की सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध के संबंध में अपनी किताब जारी करते समय हुए समारोह के दौरान सरकार द्वारा गुरुद्वारा साहिब की सेवा ट्रस्ट के हाथों में देने का निर्णय किया था। 

12 सितंबर, 1897 को हवलदार ईसर सिंह की कमांड अधीन 21 जवानों ने सैंकड़ों कबाइलियों को मार के शहादत प्राप्त की थी। इन कबाइलियों ने हजारों की संया में सारागढ़ी पोस्ट पर हमला कर दिया था।बर्तानवी हकुमत ने इन शहीदों को सब से ऊंचा युद्ध सन्मान ‘‘इंडियन आर्डर आफ मैरिट ग्रेड-2’’ से सन्मानित  किया गया। गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में प्रत्येक वर्ष 12 सितंबर को इन शहीदों की महान कुर्बानियों को याद किया जाता है। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब में समय समय पर गुरुपर्व मनाने के अतिरिक्त कीर्तन दरबार भी लगाए जाते हैं।मुख्य प्रबंधक बाबा लक्खा सिंह नानक सिंह कलेरां वाले ने अगस्त-2015 व जनवरी 2016 के दौरान पंजाब सरकार को आवेदन कर के गुरुद्वारा की देख रेख के लिए सेवा का प्रबंध दिए जाने को कहा था।कैप्टन अमरिन्द्र सिंह जो स्वयं भी फौज में सेवाएं निभा चुके हैं, ने यह स्पष्ट किया कि उनके कार्याकाल के दौरान पंजाब में शहीदों की अलग अलग यादगारों की हालत को किसी भी कारण से खराब नहीं होने दिया जाएगा। जिस तरह के पिछली सरकार द्वारा किया गया था। मुख्य मंत्री ने कैबनिट मीटिंग के दौरान फिर कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों की इन यादगारों की अच्छी तरह से संभाल की जाएगी जिसके वह अधिकारिक भी हैं। 

 

Tags: Amarinder Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD